Telangana की फार्मा कंपनी में भयानक धमाका, 10 की मौत, 20 घायल

Share the News
Telangana

Telangana के संगारेड्डी जिले में फार्मा कंपनी में हुए जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी। अब तक 6 लोगों की मौत की आशंका, 20 से ज्यादा घायल। जानें घटना का हर अपडेट।

लखनऊ 30 जून 2025: Telangana के संगारेड्डी जिले में शुक्रवार सुबह एक फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह धमाका संगारेड्डी के पसामैलाराम फेज 1 स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा फैक्ट्री के केमिकल रिएक्टर में अचानक हुए ब्लास्ट के कारण हुआ, जिससे भीषण आग लग गई।

धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के रिहायशी इलाकों तक सुनाई दी। सुबह 9 बजे के करीब हुए इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आग की लपटों में घिरे मजदूर, धुएं का गुबार कई किलोमीटर तक फैला

ब्लास्ट के तुरंत बाद फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर आग की चपेट में आ गए, जबकि कई लोग किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। पुलिस और बचाव दल ने तेजी से मोर्चा संभाला।

Telangana ब्लास्ट 10 की मौत की आशंका, 20 घायल – अस्पताल में भर्ती

Telangana के संगारेड्डी जिले के घटनास्थल से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 लोगों की मौके पर ही मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और अस्पतालों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हादसे में झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार देने के लिए मेडिकल टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

बाल-बाल बचे सैकड़ों मजदूर

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मियों के अनुसार, हादसे के समय रिएक्टर के पास कई मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के तुरंत बाद रिएक्टर फट गया और आग ने पूरी फैक्ट्री को घेर लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कई मजदूर समय रहते बाहर निकल गए।

जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार से आए मजदूर काम करते हैं। कई लोगों ने बताया कि यदि धमाका कुछ मिनट देर से होता तो मौत का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था।

Telangana ब्लास्ट से कई सवाल खड़े: कैसे हुआ इतना बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट?

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिएक्टर ब्लास्ट का कारण क्या था। तेलंगाना फायर विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि केमिकल के ओवरहीटिंग या गैस लीक के चलते रिएक्टर फट गया।

फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को भी हादसे की एक वजह माना जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ते हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि कई कंपनियां सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रही हैं।

Telangana सरकार ने दिए जांच के आदेश, फैक्ट्री सील

घटना के बाद तेलंगाना(Telangana) सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फैक्ट्री को पूरी तरह सील कर दिया गया है, और सुरक्षा एजेंसियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची है और अब घटना के तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

औद्योगिक सुरक्षा पर फिर सवाल

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी फार्मा या केमिकल फैक्ट्री में इस तरह का बड़ा हादसा हुआ हो। पिछले कुछ वर्षों में Telangana और आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनियों में हुए धमाकों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा का पालन सही ढंग से हो रहा है?

विशेषज्ञों का मानना है कि फार्मा और केमिकल फैक्ट्रियों में नियमित सेफ्टी ऑडिट, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और मशीनों की निगरानी न होने के कारण ऐसे हादसे होते हैं।

सतर्कता और सुरक्षा ज़रूरी

Telangana के संगारेड्डी की यह घटना न केवल कई परिवारों के लिए दुखदायी बन गई, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा नियमों पर गंभीर प्रश्न भी खड़े करती है। राज्य सरकार को चाहिए कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करे और अन्य औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बाध्य किया जाए।

आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की अगली कार्रवाई स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल यह जरूरी है कि मजदूरों की जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए

ये भी पढ़ें: लखनऊ में कर्ज के बोझ ने ली 3 जानें, मिला सुसाइड(suicide) नोट!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

2 thoughts on “Telangana की फार्मा कंपनी में भयानक धमाका, 10 की मौत, 20 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading