Naxal Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 6 नक्सलियों किया ढेर!

Share the News
Naxal Encounter

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने Naxal Encounter में 6 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद। पढ़ें पूरी खबर।

18 जुलाई :छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराकर बड़ी सफलता हासिल की है। यह Naxal Encounter (मुठभेड़) अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार दोपहर हुई, जहां सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।

Naxal Encounter (मुठभेड़) की जानकारी:

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद CRPF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान दोपहर में नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 नक्सली मारे गए।

बरामद हथियार

  • AK-47 और SLR राइफल्स
  • विस्फोटक सामग्री
  • नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं

सुंदरराज ने बताया कि अभियान अभी जारी है, इसलिए सुरक्षा कारणों से अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

पिछले सप्ताह 22 नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण

इससे पहले, पिछले सप्ताह ही नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 8 महिला नक्सली भी शामिल थीं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 37.50 लाख रुपये का इनाम था।

प्रमुख आत्मसमर्पित नक्सली

  • मनकू कुंजाम (सुखलाल) – ₹8 लाख का इनाम
  • हिड़मे कुंजाम – ₹5 लाख का इनाम
  • पुन्ना लाल (बोटी) – ₹5 लाख का इनाम

ये नक्सली माड़ संभाग के कुतुल, नेलनार और इंद्रावती क्षेत्र में सक्रिय थे।

छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी रणनीति लगातार सफल हो रही है। नारायणपुर में हुई यह मुठभेड़ और 22 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि नक्सलियों का प्रभाव कम हो रहा है। हालांकि, अभी भी अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाकों में चुनौतियां बनी हुई हैं।

लखनऊ से बिहार-पश्चिम बंगाल के लिए 3 New Amrit Bharat Express Trains


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading