Meghalaya Honeymoon Horror: राजा-सोनम केस की खौफनाक मिस्ट्री-10 दिन, 1 लाश, 1 लापता…!

Share the News

Meghalaya में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान रहस्यमयी गुमशुदगी और मर्डर केस ने सनसनी फैला दी है। जानिए पूरी क्राइम रिपोर्ट और क्या है इस मामले की तह तक।

लखनऊ 5 जून 2025: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम से पूरे पारिवारिक रज़ामंदी के साथ हुई। दोनों का रिश्ता नया-नवेला था, और शादी के 9 दिन बाद यानी 20 मई को कपल हनीमून पर गुवाहाटी रवाना हुआ। वे कनेक्टिंग फ्लाइट से इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे। वहां कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद 22 मई को शिलांग (Meghalaya) के लिए रवाना हो गए। लेकिन Meghalaya पहुंचने के 48 घंटे बाद, इस कपल के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। होटल से बाहर निकले, फिर दोनों कभी वापस नहीं लौटे।

हस्यमयी गायब होना या प्लान्ड मर्डर?

शुरुआत में यह लव बर्ड्स की छुट्टी जैसी दिखने वाली कहानी, अब बन चुकी है एक गहरा क्राइम थ्रिलर। स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल की पड़ताल, सीसीटीवी फुटेज और सोनम की मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर मामले में तेजी से जांच की जा रही है।

राजा रघुवंशी और उनकी नवविवाहित पत्नी सोनम 22 मई को Meghalaya के शिलांग में हनीमून मनाने पहुंचे, लेकिन महज़ 48 घंटों में वो रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए। 23 मई की दोपहर सोनम ने आखिरी बार अपनी सास से जंगल में होने की बात बताई और फिर उनका फोन बंद हो गया। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 मई को दर्ज हुई। जांच के दौरान, एक लावारिस स्कूटी, जंगल में मिले दो बैग और आखिरकार 2 जून को गहरी खाई से राजा की लाश बरामद हुई—जिसकी पहचान हाथ पर गुदे टैटू से हुई। अब सोनम कहां है? क्या वह भी मारी जा चुकी है या इस रहस्य की चाबी वही है? राजा की मौत पर अब हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन यह हनीमून अब एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री में बदल चुका है।

Meghalaya पुलिस ने की तफ्तीश तेज, कई CCTV फुटेज खंगाले

  • शिलांग के एक होटल में चेक-इन के बाद से दोनों के आखिरी मूवमेंट को CCTV में देखा गया।
  • इसके बाद दोनों किसी प्राइवेट कार में रवाना होते दिखे।
  • शक है कि हत्या के पीछे आर्थिक या पारिवारिक वजह हो सकती है।

क्या सोनम के साथ भी हुआ कुछ गलत या वह इस साजिश का हिस्सा?

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सोनम भी अब तक लापता है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह पीड़िता है या आरोपी। फिलहाल पुलिस दोनों की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

परिवार का दर्द और सवालों की बौछार

राजा रघुवंशी के परिवार वाले सदमे में हैं। उनका कहना है कि राजा और सोनम के बीच कोई अनबन नहीं थी, शादी के कुछ ही दिन बीते थे। ऐसे में यह लापता होना और हत्या की आशंका, सब कुछ असामान्य और भयावह है।

इस केस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्यार और भरोसे के पीछे भी कोई गहरी साजिश हो सकती है। क्या ये एक प्लान्ड मर्डर था? क्या सोनम को भी मार दिया गया? या सब कुछ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।

ये भी पढ़ें: World Environment Day 2025: प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ भारत की 5 बड़ी पहल


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading