शाहजहांपुर Medical Student Clash में छात्रों की हिंसक झड़प, पेन से हमले में 1 छात्र गंभीर रूप से घायल!

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल और डायलिसिस के Medical Student बीच हिंसक झड़प, चलती बस में हुई मारपीट में तीन घायल। जानें पूरा मामला।
शाहजहांपुर: 12 june जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे कैंपस में हड़कंप मचा दिया। कक्षा में शुरू हुआ एक मामूली विवाद चलती बस में खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। एक छात्र को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पानी फेंकने से शुरू हुआ था विवाद
मामला कक्षा के दौरान पानी फेंकने की घटना से शुरू हुआ, जब पैरामेडिकल और डायलिसिस यूनिट के Medical Student के बीच तनाव बढ़ गया। उस समय कक्षा में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। हालांकि, विवाद शांत हो गया, लेकिन क्लास खत्म होने के बाद छात्र जब कॉलेज बस में सवार हुए तो स्थिति फिर से गर्म हो गई।
चलती बस में हुई मारपीट, पेन से किया गया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में दोनों Medical Student गुटों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। डायलिसिस यूनिट के Medical Student ने पैरामेडिकल छात्रों पर लात-घूंसे बरसाए। सबसे गंभीर हमला तब हुआ जब एक छात्र के चेहरे पर पेन से वार किया गया, जिससे उसकी नाक के पास गहरा घाव आया। घायल छात्र बदायूं का निवासी बताया जा रहा है। दो अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई हैं।
10 किलोमीटर तक नहीं रुकी बस, आरोपों का दौर
पीड़ित छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने करीब 10 किलोमीटर तक बस नहीं रोकी, जिससे हमलावर छात्रों ने घायलों को लगातार प्रताड़ित किया। घटना की सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और अन्य नेताओं ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जांच कमेटी गठित, कार्रवाई का इंतजार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विवाद की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा, “रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
यह घटना एक बार फिर कैंपस हिंसा और छात्रों के बीच बढ़ते तनाव पर सवाल खड़े करती है।
National Men’s Mental Health Month 2025: चलो मर्दों से भी पूछें “क्या तुम ठीक हो?”
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Checking out what x666 is all about. Always curious to see new gaming platforms. It’s quick, simple, just the way i like it. Explore the games on x666