Lucknow : ACP कार्यालय और थाने के बाहर मारपीट, 9 गिरफ्तार

Lucknow के मोहनलालगंज थाने और ACP कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट, वीडियो वायरल। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ।15 june रविवार को Lucknow के मोहनलालगंज थाने और ACP कार्यालय के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही को दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते देखा जा सकता है। हालांकि, उसकी कोशिश नाकाम रही और दोनों गुटों के बीच खूब लात-घूंसे चले। बाद में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
क्या हुआ था?
घटना मोहनलालगंज थाने और एसीपी कार्यालय के बाहर की है। बताया जा रहा है कि कल्ली पूरब के दो पक्ष जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस की कम संख्या बनी वजह
सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर पुलिसकर्मी गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे, जिसकी वजह से थाने में पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी। इसका फायदा उठाकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक सिपाही को दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। हालांकि, लोग उसकी परवाह किए बिना एक-दूसरे पर हमला करते रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए व्यक्ति को भी पीट रहे हैं।
9 आरोपियों की गिरफ्तारी
मोहनलालगंज पुलिस ने मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं –
- राम सिंह (पुत्र दुलारे)
- सुमित (पुत्र राम कुमार)
- राम कुमार (पुत्र सुंदरलाल)
- राम जियावन (पुत्र नन्हे)
- दिनेश (पुत्र सुदामा)
- सर्वेश (पुत्र रामरतन)
- प्रदीप (पुत्र वंशीलाल)
- अनुज (पुत्र मोहन)
- चन्द्रशेखर (पुत्र राम दयाल)
थाना प्रभारी ने क्या कहा?
थाना प्रभारी दिलेश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान राम खेलावन और राम जियावन के बीच दरवाजा खोलने-बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां मारपीट हो गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Father’s Day 2025: पिता घर की दीवार नहीं, दिल हैं..
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
