India Pakistan Tension: Top News 11PM

India Pakistan Tension पर MEA ने प्रेस ब्रीफिंग में खोली पाकिस्तान की पोल। कहा पाकिस्तान के निशाने पर थे भारत के सैन्य ठिकाने। पाकिस्तान ने 36 लोकेशन पर किए 400 से ज्यादा ड्रोन अटैक। भारत की जवाबी कारवाही में सभी ड्रोन तबाह। पाक अपने यात्री विमानों को बना रही थी अपनी ढाल।MEA ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया पाकिस्तान ने कराची से लाहौर के बीच उड़ाने जारी रखी। हमले के बीच एकदम से लाहौर फ्लाइट को लैंड कराया। भारत ने नागरिक विमान को नुकसान नहीं होने दिया।
करतारपुर कॉरिडोर अगले आदेश तक बंद। MEAने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया पाकिस्तान जानबूझकर धार्मिक स्थलों पर कर रहा हमला। पुछ के दो स्कूली छात्रों पाकिस्तानी गोलीबारी में मौत होगई है । भारत ने ड्रोन से पाक का एयर डिफेंस रडार तबाह कर दिया है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस और तीनों सेना अध्यक्षों के साथ की हाई लेवल मीटिंग। तकरीबन 2 घंटे तक चली बैठक। रक्षा मंत्री को दी पाकिस्तान के खिलाफ कारवाई की जानकारी। भारतपाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालातों के बीच स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की अहम बैठक। स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर चर्चा। भारतपाक सीमा के पास स्थित सभी अस्पतालों में अलर्ट। पाकिस्तान पर भारत का जोरदार जवाबी प्रहार। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी ने एक साथ खोला मोर्चा। लाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत कई बड़े शहरों पर जबरदस्त एक्शन जारी । लाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत कई बड़े शहरों पर जबरदस्त एक्शन।
भारत के हमले से पाकिस्तान में बौखलाहट। पाकिस्तान के संसद में एक सांसद ने पीएम शहबाज़ को कहा बुज़दिल। भारत के प्रधानमंत्री का नाम लेने से भी डरते हैं शहबाज। पाकिस्तानी सेना में उत्साह की कमी।
ऑपरेशन सिंदूर के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सेना की सराहना की। आतंक के खिलाफ सरकार और सेना का किया अभिनंदन। कहा संकट की घड़ी में पूरा देश एकजुट है और सेना के साथ। पंजाब के होशियारपुर में गांव चाइनीस मिसाइल। पाकिस्तान की तरफ से दागी गई मिसाइल को भारतीय सेना ने किया था नाकाम। चाइनीस वेपन का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान।
भारतपाक तनाव के बीच आईपीएलl बचे हुए मैच स्थगित। सुरक्षा के मद्देनजर BCCI ने लिया फैसला। सितंबर के महीने में खेले जा सकते हैं आईपीएलl के बचे हुए मुकाबले। एशिया कप के आयोजन पर भी संशय। आईपीएल के शेष मैचों को स्थगित करने के फैसले पर एसपी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान। कहा सरकार के पास कुछ इनपुट रहा होगा। हम सरकार के फैसले साथ हैं।
भारतीय सेना के हमलों से खौफ में पाकिस्तान। कसूर में सुरंग बना रही पाकिस्तानी सेना। लश्कर तैयबा का आतंकी सैफुल्ला कसूरी का बताया जा रहा है कसूर में घर।
अमृतसर में पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा डिफ्यूज। रात में कुछ धमाकों की आवाजें सुनने के बाद अमृतसर कुछ गांव में मिले थे मिसाइल के मलबे टुकड़े। पाकिस्तान के नापाक हमलों का भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब। भारतीय सेना ने वीडियो किया जारी। पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को पूरी तरह से किया विफल। पाकिस्तान की कायराना हरकतों का जवाब देगी भारतीय नौसेना। आज 9 मई से 12 मई तक अरब सागर में भारतीय नौसेना का युद्ध अभ्यास।
पाकिस्तान में फिर दिखा आतंकियों का गठजोड़। 7 मई 2025 को खैबर पख्तूनख्वा में जैश और अलबद्र ने की थी भारत के विरोध में साझा रैली। पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के तीन गेट खोले। पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर पानी रोक कर ही शुरू किया था प्रहार।
उरी में एलजी मनोज सिन्हा ने मौजूदा हालात का लिया जायजा। कल से लगातार पाकिस्तान की ओर से उरी और आसपास के इलाकों में हो रही है जबरदस्त फायरिंग। उरी में सीमा से सटे गांव के लोग लगातार कर रहे पलायन। जम्मू कश्मीर के उरी में सिविलियन इलाकों को पाकिस्तान बना रहा निशाना। हमले से लोगों के घरों को पहुंचा नुकसान। बॉर्डर पर लगातार फायरिंग कर रही पाकिस्तानी सेना।
सीएम योगी ने पाकिस्तान पर बोला तीखा हमला। कहा पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझता नजर आएगा। पाकिस्तान एक बेशर्म देश। आतंकी गतिविधि में उसकी सीधी भागीदारी। भारत हर हाल में विजय है और रहेगा। India Pakistan Tension के बीच दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतों की बढ़ाई गई सुरक्षा। लाल किला कुतुब मीनार के पास बढ़ाया गया पुलिस बल। सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी। दिल्ली की ऊंची इमारतों में लगे सायरन। जंगी सायरन का कई इलाकों में किया गया टेस्ट। दिल्ली सरकार ने कहा सुरक्षा दृष्टि से तैयारी। परेशान ना हो लोग। घबराने की कोई जरूरत नहीं।”
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
