कनाडा के प्रधानमंत्री ने PM Modi से की बात, G7 के लिए किया आमंत्रित!

ओटावा:कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन करके PM Modi को जी-7 के आमंत्रण दिया है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। PM Modi ने लिखा, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का फोन कॉल प्राप्त कर प्रसन्नता हुई। हालिया चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने कनानास्किस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं जो गहरे जन-से-जन संबंधों से जुड़े हुए हैं। हम आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी आगामी मुलाकात की प्रतीक्षा है।
PM Modiने कनाडा के प्रधानमंत्री से हुई बातचीत की जानकारी अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए दी है। पीएम मोदी ने लिखा- कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी।

PM Modi ने आगे लिखा- इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज का किया उद्घाटन, 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
