Ram Mandir Security Breach: राम मंदिर में नमाज़ पढ़ते पकड़ा गया कश्मीरी शख्स !

Share the News
Ram Mandir Security Breach

 Ram Mandir Security Breach:अयोध्या में राम मंदिर परिसर में एक व्यक्ति ने नमाज (Namaz) पढ़ने का प्रयास किया। सुरक्षाबलों ने कश्मीरी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पढ़ें पूरी खबर।

अयोध्या 10 Jan नवनिर्मित श्री राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था (Security Breach)को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह मंदिर परिसर में एक युवक ने सीता रसोई के समीप दक्षिणी परकोटे पर नमाज (Namaz) पढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना राम मंदिर में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरी है।

सूत्रों से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति  Ram Mandir के गेट D1 से अंदर प्रवेश किया और सामान्य श्रद्धालु की तरह दर्शन करने के बाद परिसर में घूमता रहा।तभी अचानक वो एक कोने में जा कर सन्नाटा देख वह सीता रसोई के पास दक्षिणी परकोटे में नमाज (Namaz) पढ़ने बैठ गया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उसने मुस्लिम संप्रदाय के नारे लगाना शुरू कर दिया। तत्काल मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे नियंत्रित कर हिरासत में ले लिया।

 Ram Mandir Security Breach :कश्मीर से आया था आरोपी, जांच में जुटी एजेंसियां

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अहमद शेख है और वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है। उसकी हिरासत में मिली एक डायरी से कुछ फोन नंबर बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उसके पास से 2,700 रुपये नकद और कुछ ड्राई फ्रूट्स भी मिले हैं। इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय गुप्तचर एजेंसी आईबी की एक विशेष टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के इरादों और योजना का पता लगाने के लिए कश्मीर पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।

पूछताछ के प्रमुख बिंदु:

  • आरोपी मंदिर परिसर में कैसे और किस उद्देश्य से पहुंचा?
  • क्या यह एक पूर्वनियोजित कार्यवाही थी?
  • डायरी में पाए गए फोन नंबरों के जरिए अन्य संपर्क कौन हैं?
  • क्या आरोपी का कोई बड़ा सुरक्षा षड्यंत्र में कोई योगदान है?

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर कोण से गहन जांच की जा रही है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के सभी मानक प्रोटोकॉल की समीक्षा भी की जा सकती है।

परिक्रमा क्षेत्र में नॉन-वेज डिलीवरी पर प्रतिबंध को लेकर सख्त कार्रवाई

इससे अलग, एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में अयोध्या प्रशासन ने श्री राम मंदिर के आसपास के संवेदनशील क्षेत्र में नॉन-वेज खाद्य पदार्थों की डिलीवरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अयोध्या के सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि ‘पांच कोसी परिक्रमा’ क्षेत्र (लगभग 15 किलोमीटर के दायरे) में कई ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों द्वारा नॉन-वेज खाना पहुंचाए जाने की शिकायतें मिली थीं।

पहले से स्थानीय होटलों और होमस्टे के लिए नॉन-वेज व शराब परोसने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद, ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से इस नियम का उल्लंघन हो रहा था। प्रशासन ने अब स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस पवित्र परिक्रमा क्षेत्र में कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नॉन-वेज खाद्य पदार्थों की बिक्री या डिलीवरी नहीं की जाएगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

अयोध्या में श्री राम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक नियमों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक आदेश दोनों ही कदम इन्हीं दोनों उद्देश्यों की पूर्ति हेतु हैं। हालांकि, मंदिर परिसर में घटी यह घटना सुरक्षा तंत्र के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। आने वाले समय में सुरक्षा प्रबंधन और सतर्कता में और भी अधिक सुदृढ़ता की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कोई भी अप्रिय स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की तह में जा रही हैं और शीघ्र ही और स्पष्टता की उम्मीद है।

ज्वाइन Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA

दिल को स्वस्थ रखने के लिए 5 ज़रूरी सुपरफूड | Heart Healthy Foods


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading