Breaking News:अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) के दौरान हादसा, 36 श्रद्धालु घायल!

Share the News
Breaking News:अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) के दौरान हादसा, 36 श्रद्धालु घायल!

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान तीन बसों में भिड़ंत हो गई, जिसमें 36 श्रद्धालु जख्मी हो गए। प्राथमिक जांच में ब्रेक फेलियर को हादसे का कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

CUET UG 2025 Result Out: NTA ने जारी किया रिजल्ट, यहाँ देखें और करें चेक!

JNPA Exclusive Vacancy 2025: IT से लेकर इंजीनियरिंग पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन


*


जम्मू-कश्मीर 5 july : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पहलगाम रूट पर चंदरकोट के पास श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें कम से कम 36 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बसों के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

हादसे का कारण और रेस्क्यू ऑपरेशन

रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि पहलगाम काफिले की अंतिम बस का नियंत्रण खो जाने के बाद वह चंद्रकोट लंगर स्थल पर खड़े वाहनों से टकरा गई। इस टक्कर में चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत रामबन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

अस्पताल में मरीजों की स्थिति

जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद रफी ने बताया, “हमारे पास कुल 36 घायल मरीज आए थे। सभी का यहीं इलाज किया गया है और 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। अगले एक घंटे में अधिकांश मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।”

इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।



Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading