Air India Flight 171 हादसा: 204 मौतें, अहमदाबाद में DNA से शवों की पहचान शुरू

Share the News

Air India Flight 171 हादसे में अब तक 204 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

लखनऊ 12 जून 2025: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में Air India Flight 171 के क्रैश होने के बाद अब तक 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हादसे में 41 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जिसमें कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद यह विमान शहर के मेघानीनगर इलाके में बी.जे. मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिर पड़ा, जिससे व्यापक जनहानि और संपत्ति को नुकसान हुआ।

डीएनए सैंपल से होगी मृतकों की पहचान

अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सैंपलिंग बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन (ग्राउंड फ्लोर) में की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा:

“मृतकों की शिनाख्त के लिए उनके माता-पिता, संतान या अन्य निकट संबंधी डीएनए सैंपल दे सकते हैं। इससे पहचान प्रक्रिया तेज और सटीक बनेगी।”

Air India Flight 171 के क्रैश में हुए घायलों का इलाज जारी, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 50 घायल मरीजों का इलाज चल रहा है, और सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। प्रशासन ने आपातकालीन सूचना और परिजनों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके यात्री की स्थिति जानी जा सकती है।

Air India Flight 171 की इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और मृतकों की पहचान के लिए अब डीएनए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अब निगाहें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर हैं कि वे पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय और मदद पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें: Boeing 787 Dreamliner हादसा: 242 यात्रियों की Passenger List जारी, List में पूर्व CM रूपाणी भी शामिल


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading