15 KM दूर मेघानीनगर में विमान क्रैश, Ahmedabad Airport से हुआ था टेकऑफ !

Share the News

Ahemdabad Airport से उड़ान भरने के कुछ देर बाद लंदन जाने वाला विमान मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानिए हादसे की पूरी जानकारी और घटनास्थल की स्थिति।

लखनऊ 12 जून 2025: 12 जून 2025 को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसने पूरे गुजरात को हिला दिया। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad Airport) से लंदन के लिए रवाना हुआ एक यात्री विमान कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली है की प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है की क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर था जो 11 साल पुराना था।

Ahmedabad Airport घटना का विवरण:

  • विमान ने सुबह के समय Ahmedabad Airport से उड़ान भरी थी।
  • टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
  • करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, यह मेघानीनगर इलाके के पास गिर गया।
  • स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और तुरंत दमकल व पुलिस को सूचना दी।
  • घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा गया और चारों ओर अफरातफरी मच गई।

क्या था विमान में तकनीकी दोष?

  • अभी तक एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की बातचीत और ब्लैक बॉक्स की जानकारी से असली कारणों का पता चलेगा।
  • मेघानीनगर इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट पर

  • Ahmedabad Airport पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया है।
  • यात्रियों और उनके परिजनों में भारी चिंता का माहौल बना हुआ है।
  • पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर यकीन करें।

इस घटना ने एक बार फिर से विमानन सुरक्षा और तकनीकी ऑडिट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट जैसे व्यस्त और संवेदनशील हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले विमानों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। हादसे के कारणों की गहराई से जांच जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

ये भी पढ़ें: National Men’s Mental Health Month 2025: चलो मर्दों से भी पूछें “क्या तुम ठीक हो?”


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading