Yogi की Vijayadashami Shobhayatra 2025: मुस्लिम समाज ने चौंकाया !

Share the News
Yogi की Vijayadashami Shobhayatra 2025: मुस्लिम समाज ने चौंकाया !

गोरखपुर में विजयदशमी पर Yogi आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली विजय शोभायात्रा ।(Vijayadashami Shobhayatra) मुस्लिम व सिंधी समाज ने किया भव्य स्वागत, सामाजिक सद्भाव का उदाहरण पेश किया।

गोरखपुर 2 Oct : सत्य, न्याय और धर्म की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी (Vijayadashami) के अवसर पर गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की पारंपरिक विजय शोभायात्रा ( Shobhayatra)ने आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। इस शोभायात्रा ने न केवल धार्मिक उत्साह का परिचय दिया, बल्कि सर्वसमाज के बीच गोरक्षपीठ के मार्गदर्शन में बुने गए सामाजिक ताने-बाने की मजबूती का संदेश भी दिया।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ की अगुवाई वाली इस भव्य शोभायात्रा का स्वागत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी जबरदस्त उत्साह के साथ किया, जिसने तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को मुहतोड़ जवाब दिया। रथ रूपी विशेष वाहन में पारंपरिक परिधान में सवार गोरक्षपीठाधीश्वर का मार्ग में मुस्लिम और सिंधी समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पीठाधीश्वर योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, मंगलमय जीवन की कामना की और शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद वितरित किया।

Vijayadashami Shobhayatra में आस्था और उल्लास का दृश्य

नाथ संप्रदाय की विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के इस प्रमुख अनुष्ठान की शुरुआत गुरुवार शाम सवा चार बजे हुई। शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का पूजन कर आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ रथ में सवार हुए। नाथपंथ के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी, तुरही, नगाड़े, डमरू और बैंड बाजे की मंगलध्वनि तथा श्रीश्री हनुमान दल के बालकों के हैरतंगेज करतबों के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। पूरे मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु गोरक्षपीठाधीश्वर के दर्शनों को आतुर दिखे, वहीं संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों से शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

सर्वसमाज ने दिखाया एकजुटता

जैसे ही शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से आगे बढ़ी, मुस्लिम और बुनकर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। उर्दू अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा ने बुनकर व पसमांदा समाज की ओर से गोरक्षपीठाधीश्वर का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुस्कुराते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर ने उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद दिया। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने इस प्रसाद को श्रद्धापूर्वक माथे से लगाकर कृतज्ञता जताई।

चौधरी कैफुलवरा ने बताया, “हमारा परिवार पीढ़ियों से गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा का स्वागत करता आया है। गोरक्षपीठ मत और मजहब के विभेद से परे होकर सभी को मानव मात्र के नजरिये से देखता है।” रास्ते में मकानों की छतों पर खड़ी महिलाओं और बच्चों ने मोबाइल फोन से सीएम योगी की तस्वीरें और वीडियो बनाए, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे।

सिंधी समाज ने भी जताया सम्मान

अल्पसंख्यक समाज के अभिवादन के बाद जब शोभायात्रा आगे बढ़ी तो श्री दुर्गोत्सव समिति के पंडाल और श्री झूलेलाल मंदिर के सामने सिंधी समाज के लोगों ने भी इसका जोरदार स्वागत किया। मानसरोवर मंदिर तक का पूरा रास्ता श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था से सराबोर रहा।

महादेव के अभिषेक के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान

‘जय श्रीराम’ के जयघोष और वाद्ययंत्रों की धुन के बीच विजय शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंची। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवाधिदेव महादेव सहित अन्य देवताओं की पूजा-अर्चना की और महादेव का अभिषेक किया। इसके पश्चात, शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंची, जहाँ योगी आदित्यनाथ ने चल रही रामलीला में प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन कर आरती उतारी, जिसके साथ ही यह ऐतिहासिक विजयदशमी अनुष्ठान संपन्न हुआ।

इस प्रकार, इस वर्ष की विजय शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक सद्भाव और सर्वसमाज की एकजुटता का एक जीवंत उदाहरण बनकर उभरी।

Raja Bhaiya Shastra Pujan: 200 हथियारों के VIDEO ने मचाई सनसनी !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading