Actor Vijay की रैली में भगदड़: 38 की मौत, स्टालिन ने किया जांच का आदेश,

तमिलनाडु के करूर में Actor Vijay की रैली में भगदड़ मचने से 38 लोगों की मौत। 10 बच्चे व 17 महिलाएं शामिल। CM स्टालिन ने जांच के आदेश दिए। पढ़ें पूरी खबर।
करूर 28 sep : तमिलनाडु के करूर जिले में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां प्रसिद्ध अभिनेता और तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी तमिलनाडु विजय कांग्रेस (टीवीके) के अध्यक्ष विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मच गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अब तक 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मृतकों में 10 बच्चे और 17 महिलाएं शामिल हैं, जो इस त्रासदी की विभीषिका को और गहरा करती है।
Actor Vijay की रैली में कैसे हुआ हादसा !
बताया जा रहा है कि करूर में आयोजित इस रैली में विजय के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रैली समाप्त होने के बाद जब लोग बाहर निकलने लगे, तभी अचानक भीड़ पर दबाव बढ़ गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ की चपेट में आकर कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश हो गए। घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, दुर्भाग्य से 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने के बाद अन्य की मौत की सूचना मिली।
सरकार और प्रशासन की तरफ से जांच के आदेश
इस गंभीर घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। सीएम स्टालिन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और हल्के घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। प्रशासन की ओर से करूर में स्थिति को नियंत्रण में लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विपक्षी दलों ने जताया शोक
इस हादसे ने पूरे राजनीतिक गलियारे में सदमा लहर दौड़ा दी है। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने ट्वीट कर इस घटना को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा, “करूर में एक राजनीतिक बैठक में हुई भगदड़ में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत की खबर चौंकाने वाली है। मैंने भाजपा तमिलनाडु के वरिष्ठ नेताओं से अस्पताल पहुंचने और प्रभावित लोगों को ज़रूरी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।”
विजय पहुंचे चेन्नई
इस घटना के बाद विजय त्रिची से चेन्नई पहुंचे हैं। उन्होंने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मृतकों के परिवारों से संवेदना जताई है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही इस पूरे मामले पर अपना आधिकारिक बयान जारी करेंगे।
यह घटना एक बार फिर बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब न्यायिक जांच के जरिए इस हादसे के सभी पहलुओं की तह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोका जा सके।
Sahara को अब Adani Group का “सहारा”!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
