Lucknow Crime News: ‘तू ऑर्केस्ट्रा में नहीं डांस करेगी’… प्रेमी के आदेश को न मानने पर युवती को मारी गोली !

Lucknow में एक सिरफिरे प्रेमी ने युवती को गोली मारी। जानें पूरी घटना, आरोपी की हिंसक हरकतें और पुलिस की कार्रवाई। #LucknowCrimenew
लखनऊ 12 Dec । राजधानी Lucknow के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार की दरम्यानी रात एक हैवानीयत भरी घटना सामने आई है, जहाँ एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। आरोपी ने न सिर्फ युवती के कंधे और हाथ में गोली मारी, बल्कि उसे कमरे में बंद करके फरार हो गया। इस घटना ने एक प्रेम-प्रसंग के पीछे छुपे खतरनाक मानसिक उत्पीड़न और हिंसक स्वभाव के चौंकाने वाले तथ्यों को उजागर किया है।
Lucknow Crimenews आधी रात घर में घुसा, मारपीट के बाद चलाई गोली
घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे की है। पारा इलाके में 21 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहन और दो छोटे भांजे-भांजी के साथ रहती है। युवती की बड़ी बहन के मुताबिक, पिछले एक साल से उनकी छोटी बहन का आरोपी आकाश कश्यप (सरोजनी नगर, गौरी बाजार निवासी) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रात करीब 2 बजे आकाश शराब के नशे में घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही उसने बड़ी बहन को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया और सीधा युवती के कमरे में जा घुसा। विरोध करने पर उसने युवती की गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घर का सामान तोड़ने लगा। जब परिवार ने पड़ोसियों को आवाज लगानी चाही, तो आकाश ने तमंचा निकालकर युवती पर दो गोलियाँ चला दीं। एक गोली कंधे में और दूसरी हाथ में लगी।
बच्ची की ओर भी निशाना, CCTV कैमरा तोड़ा
गोली चलाने के बाद आकाश ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। इस दौरान उसने घर में मौजूद 7 साल की बच्ची की ओर भी हथियार तान दिया, लेकिन वह भागने में सफल रही। आरोपी घर के बाहर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर फरार हो गया। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवती को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि आकाश घटना से पहले 4-5 साथियों के साथ आया था और उसने घर के बाहर लगा CCTV कैमरा तोड़ दिया था।
“उसे मेरा ऑर्केस्ट्रा में डांस करना पसंद नहीं था”
युवती ने पुलिस को बताया कि आकाश को उसका ऑर्केस्ट्रा में डांस करना पसंद नहीं था और वह उसे इस काम से रोकता था। उसके कहने पर युवती ने काम करना बंद भी कर दिया था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसे फिर से काम शुरू करना पड़ा। इसी बात को लेकर आकाश नाराज था और लगातार उसे परेशान कर रहा था। युवती ने आकाश से दूरी बनाने का फैसला किया और उसका फोन उठाना बंद कर दिया, जिसके बाद से वह अलग-अलग नंबरों से परेशान करने लगा।
पीड़िता ने बताया लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला
पुलिस को दिए बयान में युवती ने आकाश द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीड़न का मार्मिक ब्योरा दिया। उसने बताया कि आकाश अक्सर उसे पीटता था, सिगरेट से जलाता था और एक बार तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में रिमोट भी डाल दिया था। कुछ समय पहले, आकाश ने उसे रास्ते से उठाकर नैनीताल ले गया था और वहाँ जबरन संबंध बनाए थे। युवती ने यह भी बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने जा रही थी, तो आकाश की माँ ने हाथ जोड़कर माफी माँगी थी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा करवाया था। लेकिन आकाश का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
CCTV फुटेज में दिखा साथी, पुलिस जुटा रही जानकारी
पुलिस ने घटना से जुड़े तीन CCTV फुटेज सुरक्षित किए हैं। पहले फुटेज में आकाश को युवती के घर के बाहर गालियाँ देते हुए और कार से उतरते देखा जा सकता है। दूसरे में वह सीढ़ियाँ चढ़ता हुआ और CCTV कैमरा तोड़ता हुआ दिख रहा है। तीसरे फुटेज में वह घर से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठता है। इस दौरान एक अन्य युवक गली से आता है और गेट खोलकर ड्राइवर की सीट के पास बैठ जाता है। पुलिस इस अन्य युवक की पहचान और भूमिका का पता लगा रही है।
युवती खतरे से बाहर, आरोपी की तलाश जारी
Police commissionerate Lucknow ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि युवती को दाहिने हाथ में गोली लगी है और वह अब खतरे से बाहर है। आरोपी आकाश कश्यप के खिलाफ पारा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश जारी है। यह घटना न सिर्फ प्रेम के नाम पर होने वाली हिंसा को दर्शाती है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और स्टॉकिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर एक सवालिया निशान खड़ा करती है। पुलिस त्वरित कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसे मामलों में रोकथाम के उपाय पर्याप्त हैं?
UttaraKhand CM धामी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा वोट के लिए देवभूमि की डेमोग्राफी बदली !
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
