राहत की खबर: ISIS आतंकी रिजवान गिरफ्तार, हिन्दू धार्मिक स्थलों पर अटैक की थी योजना

Share the News
राहत की खबर: ISIS आतंकी रिजवान गिरफ्तार, हिन्दू धार्मिक स्थलों पर अटैक की थी योजना

कुशीनगर से ISIS Terrorist रिजवान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट से 1 दिन की रिमांड ली। जानें बम बनाने और भर्ती के बड़े खुलासे।

नई दिल्ली/कुशीनगर 5 April : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को यूपी के कुशीनगर से एक संदिग्ध ISIS terrorist को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है। रविवार को उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसकी एक दिन की रिमांड मिल गई है। इस कार्रवाई से खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि पूछताछ में आतंकी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिजवान भारत को ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएसआईएस) में तब्दील करने की साजिश का हिस्सा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कुशीनगर में छिपकर बम बनाने का जहरीला सामान इकट्ठा कर रहा था और उसे असेंबल करना सीख रहा था। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि रिजवान के निशाने पर भारत के कई प्रमुख धार्मिक स्थल थे। उसका मंसूबा बड़े पैमाने पर हमले करके अशांति फैलाना था।

सीरिया से वीडियो कॉल पर मिल रही थी ट्रेनिंग

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह ISIS terrorist सीरिया में बैठे अपने हैंडलर से सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए जुड़ा था. पूछताछ में रिजवान ने बताया कि उसे बम बनाने का पूरा तरीका वीडियो कॉल के जरिए सीरिया से ही लिखवाया (सिखाया) गया था। उसके पास से बम बनाने की मैनुअल और केमिकल के सबूत बरामद हुए हैं। यह तरीका इसलिए भी खतरनाक है, क्योंकि वह बिना किसी संदेह के सीधे हैंडलर से संपर्क कर रहा था।

युवाओं की भर्ती और इस्लामिक स्टेट का लक्ष्य

आतंकी रिजवान पर सिर्फ हमले करने की साजिश रचने का ही आरोप नहीं है, बल्कि वह युवा मुस्लिम लड़कों को रेडिकलाइज (उग्रवादी) करके ISIS terrorist संगठन में भर्ती करने का काम भी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, उसे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के संवेदनशील इलाकों में युवाओं को जिहादी विचारधारा से जोड़ने का टास्क दिया गया था। रिजवान का अंतिम लक्ष्य भारत में इस्लामिक कानून लागू करना और देश को सीरिया-इराक जैसी स्थिति में ले जाना था।

लंबे समय से था निगरानी में

दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम पिछले कई महीनों से इस ISIS terrorist पर नजर बनाए हुए थी। संदिग्ध हरकतें मिलने के बाद उसे कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल एक दिन की रिमांड पर पुलिस उससे कई अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है, जैसे कि उसके अन्य साथी कौन हैं, कहां-कहां विस्फोटक लगाने की योजना थी और विदेशी फंडिंग का सोर्स क्या है। इस गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

Iran बंदर अब्बास का वो Hindu Temple जो इतने हमलो में भी सुरक्षित !

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर ने कहा, ‘राम सदियों से अरबों लोगों के अंतर्मन के रक्षक’

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading