Shawan Singh (Little Soilder): तारा वाली के 10 साल के नन्हे सिपाही की वीरता ने जीता देश का दिल!

Share the News
Shawan Singh

10 वर्षीय Shawan Singh (Little Soilder) नामक बालक ने उस समय कुछ ऐसा किया, जिसने देश को यह यकीन दिला दिया कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। हर तरफ डर और बेचैनी का माहौल था, खासकर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में। फिरोजपुर जिले का छोटा-सा गांव तारा वाली भी इसी डर के साए में जी रहा था। लेकिन इसी गांव से एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे देश को गर्व और भावुकता से भर दिया।

खेतों में तैनात जवान, और मदद के लिए आया नन्हा सिपाही

जहां एक ओर गांव के खेतों में सेना की बड़ी तैनाती हो रही थी, वहीं इस मासूम बालक ने अपने छोटे-छोटे हाथों से जवानों की सेवा का बीड़ा उठा लिया। न उसके पास वर्दी थी, न हथियार, लेकिन उसके भीतर देशभक्ति की आग थी।

Shawan Singh, किसान सोना सिंह का बेटा है। जब गांव के लोग अपने घरों में छिपे थे, श्रवण रोज जवानों के लिए ठंडा पानी, लस्सी, दूध और बर्फ लेकर खेतों में जाता। चिलचिलाती धूप में खड़े सैनिकों के लिए यह राहत किसी अमृत से कम नहीं थी।

“मुझे डर नहीं लगा। मैं रोज जवानों के पास जाता था। वे मुझे बहुत प्यार करते थे। मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं।”
— Shawan Singh (India Today को दिए इंटरव्यू में)

सेना ने किया सम्मानित, बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सबसे छोटा नागरिक योद्धा

27 मई को सेना की 7वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल रणजीत सिंह मानराल ने श्रवण को विशेष समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर उसे उसका पसंदीदा खाना, एक खास गिफ्ट और आइसक्रीम भी दी गई।

“मैं बहुत खुश हूं। मुझे फौज में जाना है, देश की सेवा करनी है।”
— Shawan Singh (Little Soilder)

पिता का गर्व, देश की प्रेरणा

श्रवण के पिता सोना सिंह ने भी बेटे के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा,

“हमने उसे रोका नहीं, बल्कि प्रोत्साहित किया। वो एक दिन भी नहीं चूका।”

भारतीय सेना ने इस नन्हे सिपाही को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सबसे छोटा नागरिक योद्धा घोषित किया है।

Shawan Singh (Little Soilder): एक नाम, जो बना देश की उम्मीद

Shawan Singh (Little Soilder) की यह कहानी केवल एक समाचार नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति, सेवा और साहस की प्रेरणा है। ऐसे बच्चों के कारण ही भारत आज भी हर संकट में अडिग खड़ा है।

Corona का यह नया रूप कितना गंभीर?


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading