सनसनीखेज! पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़(stampede), 3 की मौत, 50 घायल – जानें पूरी खबर!

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीषण भगदड़ (stampede) मची, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल। पढ़ें कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा और क्या है अधिकारियों का बयान।
पुरी: 29 June भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे, जब हज़ारों भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन के लिए जुटे थे, तभी अचानक भारी भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ (stampede) मच गई। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक घायल हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुई यह भयावह घटना (stampede)?
यह घटना शरधाबली क्षेत्र में श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने हुई, जहां भगवान जगन्नाथ के रथ पर विराजमान होने के बाद भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। दर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ लोग संतुलन खोकर गिर पड़े, जिसके बाद वहां भगदड़ (stampede)की स्थिति पैदा हो गई।
मृतकों की पहचान, घायलों का इलाज जारी
पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने बताया कि मृतकों की पहचान बोलागढ़ की बसंती साहू, बालीपटना के प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया, जांच शुरू
जिला प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों से संपर्क किया है। साथ ही, इस हादसे की विस्तृत जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ प्रबंधन में कोई लापरवाही तो नहीं हुई, यह देखा जा रहा है।
क्यों इतनी भीषण हो गई भीड़?
जगन्नाथ रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन अचानक भगदड़ (stampede)ने इस पवित्र यात्रा को शोक में बदल दिया।
अब क्या है आगे की कार्रवाई?
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था औरतत्परता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की भी बात कही गई है।
Unbelievable Chaos: Puri में Rath Yatra के दौरान मोड़ पर अटकाव, 600+श्रद्धालू हुए घायल !
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
