Priyanka Gandhi Son Rehan Vadra की सगाई: इमरान बेग की बेटी अवीवा बेग होगी बहू !

Share the News
Priyanka Gandhi Son Rehan Vadra की सगाई: इमरान बेग की बेटी अवीवा बेग होगी बहू !

फोटो आजतक  

कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi के बेटे Rehan Vadra ने अवीवा बेग से सगाई की। जानिए पूरी खबर, परिवार की प्रतिक्रिया और शादी की तैयारियों के बारे में।

नई दिल्ली 30 DEC । कांग्रेस की प्रमुख नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) ने अपनी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया है। आप को बता दे Rehan Vadra ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। 25 वर्षीय रेहान की बुधवार, 31 दिसंबर को राजस्थान के ऐतिहासिक रणथंभौर में औपचारिक सगाई होगी । यह समारोह दोनों परिवारों की मौजूदगी में संपन्न होगा ।

सूत्रों के अनुसार, रेहान और अवीवा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और पिछले सात वर्षों से उनका रिश्ता गहराता चला आ रहा था। दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को पूरी शिद्दत के साथ स्वीकार किया था। अवीवा दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार का काफी करीबी एवं पुराना परिचित है। इस सगाई ने दोनों परिवारों के बीच के रिश्ते को और भी मजबूती प्रदान की है।

पारिवारिक मित्रता अब रिश्तेदारी में तब्दील

इस मंगनी की एक दिलचस्प बात यह है कि अवीवा की मां, नंदिता बेग, रेहान की मां प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की बेहद करीबी दोस्त हैं। नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में, यह पारिवारिक मित्रता अब रिश्तेदारी में बदल गई है। सूत्र बताते हैं कि दोनों परिवारों के बीच यह बॉन्डिंग काफी पुरानी और मजबूत है।

Rehan Vadra और अवीवा को फोटोग्राफी का साझा शौक

रेहान वाड्रा पेशेवर तौर पर एक वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उन्हें बचपन से ही फोटोग्राफी का गहरा शौक रहा है और वह दुनिया भर की खूबसूरत तस्वीरें खींचते रहे हैं। वाइल्डलाफ और कमर्शियल, दोनों ही तरह की फोटोग्राफी में उनकी गहरी रुचि है। वर्ष 2017 में एक स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान उनकी आंख में चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपने इस जुनून को नहीं छोड़ा। उन्होंने 2021 में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी पहली एकल प्रदर्शनी भी लगाई थी।

दिलचस्प बात यह है कि रेहान की मंगेतर अवीवा बेग ने भी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है। इस तरह, दोनों के बीच फोटोग्राफी का साझा पैशन है। रेहान का कहना है कि उन्हें इस कला के प्रति प्रेरणा अपनी मां प्रियंका गांधी और अपने नाना, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी से मिली, जिन्हें भी फोटोग्राफी का शौक था।

रणथंभौर में होगी मंगनी,

यह सगाई समारोह राजस्थान के प्रसिद्ध रणथंभौर में आयोजित किया जायेगा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी भी इस खास मौके पर परिवार के साथ शामिल होने के लिए निकल गए है । अवीवा के पिता इमरान बेग एक सफल व्यवसायी हैं। ऐसे में, यह रिश्ता दो प्रमुख परिवारों का मिलन भी माना जा रहा है।

सगाई के इस भव्य और निजी समारोह के बाद अब दोनों परिवार आगामी विवाह समारोह की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह माना जा रहा है कि शादी की तारीख जल्द ही तय कर ली जाएगी और कुछ महीनों के भीतर यह शुभ समारोह संपन्न होगा। यह समाचार राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह देश के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से जुड़ा एक खुशी भरा पारिवारिक क्षण है।

ज्वाइन Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA

Putrada Ekadashi 2025 : सही तिथि, पूजा विधि, महत्व और संतान प्राप्ति का व्रत- कथा !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading