मोदी का Congress पर हमला: नंगी राजनीति का आरोप, मेरठ में किया Rapid Rail उद्घाटन!

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत Rapid Rail और मेट्रो का उद्घाटन किया। Congress पर नंगी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा- देश की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं। पढ़ें पूरी खबर।
मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी 2025) को मेरठ में विकास की नई मिसाल पेश करते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के पूरे 82 किलोमीटर लंबे फुल स्ट्रेच का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन में सफर किया और वहां स्कूली बच्चों संग दिव्यांग बच्चों से गर्मजोशी से बातचीत की। इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।
कांग्रेस पर तीखा हमला
उद्घाटन के बाद मेरठ साउथ स्टेशन पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्ग्रेसपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की कनेक्टिविटी का शानदार उदाहरण मेरठ मेट्रो और नमो भारत का एक साथ संचालन है। उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस की कार्यशैली और भाजपा की कार्यशैली में जमीन-आसमान का अंतर है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के एक साथ लोकार्पण में भाजपा की कार्यशैली की झलक है। हमारी कार्यसंस्कृति है कि जिस काम को शुरू किया जाए उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए।”
पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से Congress पर आरोप लगाया कि उनके राज में परियोजनाएं फाइलों में गुम हो जाती थीं। उन्होंने कहा, “आज भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। लेकिन Congress-सपा के राज में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट फाइलों में ही गुम जाते थे। मशीनें विदेश से लाई जाती थीं और घोटालों का सिलसिला चलता रहता था।”
एआई सम्मेलन में नंगी राजनीति का आरोप
प्रधानमंत्री ने हाल ही में संपन्न दिल्ली एआई समिट का जिक्र करते हुए Congress पर सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “दुनिया भर के नेता और तकनीकी कंपनियां दिल्ली के एआई सम्मेलन में जुटीं। यह भारत का गौरव का पल था, लेकिन Congress ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कॉन्ग्रेसके नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए।”
पीएम मोदी ने Congress पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया, “मैं Congress वालों से पूछता हूं कि सारा देश जानता है कि आप नंगे हो फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी? यह दर्शाता है कि Congress पूरी तरह वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है।”
राहुल गांधी पर परोक्ष प्रहार
प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कॉन्ग्रेस के लोग देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले जनता के दिल जीतने पड़ेंगे। महिला सांसदों को आगे करके सीट पर कब्जा करने से प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। Congress अब देश के लिए बोझ बन गई है।”
उन्होंने कहा कि Congress के नेताओं को मोदी से नफरत है, लेकिन एआई सम्मेलन भाजपा का नहीं, बल्कि देश का कार्यक्रम था। “फिर भी कॉन्ग्रेसने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। अब पूरे देश में लोग Congress पर थू-थू कर रहे हैं,” पीएम मोदी ने कहा।
यूपी के विकास की गाथा
उत्तर प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले मेरठ और यूपी अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यूपी विकास और ब्रह्मोस मिसाइल के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, “सपा राज में अपराधी बेखौफ घूमते थे, आज योगी सरकार में वे जेल में हैं। कानून व्यवस्था सुधरने से व्यापार बढ़ा है। कल ही सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ। डबल इंजन सरकार यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही है।”
नमो भारत की खासियत
उद्घाटन के बाद अब सराय काले खां से मोदीपुरम तक की यात्रा सिर्फ 55 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है, जो 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस परियोजना में महिला सशक्तिकरण को विशेष जगह दी गई है। करीब 80 प्रतिशत ड्राइवर महिलाएं होंगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक बार फिर Congress की आलोचना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा।
Lucknow FSDA Raid: , बुद्धेश्वर से 750 लीटर नकली सरसों तेल जब्त!
Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
