News In Short :11 November 2025 की खबरें संक्षेप में !

Share the News

News In Short :11 November 2025
News In Short 11 November

News In Short: लखनऊ सहारा शहर में नए विधानसभा भवन की तैयारी, लखनऊ बैंकॉक फ्लाइट बंद। फरीदाबाद आतंकी मामले का लखनऊ कनेक्शन, लखनऊ महापौर-आयुक्त में टकराव। ताजा खबरें। News In Short

News In Short 11  November

News In Short:लखनऊ में सहारा शहर परिसर में बनेगा नया विशाल विधानसभा भवन

लखनऊ, 31 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में फैले सहारा शहर की उस विशाल जमीन पर अब नया विधानसभा भवन बनने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शासन के मौखिक निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने पिछले एक महीने में सहारा शहर की पूरी 245 एकड़ जमीन का सर्वे और नपाई का काम पूरा कर लिया है। मंगलवार सुबह तक यह रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। माना जा रहा है कि इसी जमीन पर भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो सकता है।

News In Short 11  November

News In Short:यात्री कमी के चलते लखनऊ-बैंकॉक सीधी उड़ान हुई बंद

लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान को यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया है। एयरलाइन को लगातार हो रहे नुकसान के चलते विमान को रियाद रूट पर शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान केवल लखनऊ से बैंकॉक के बीच ही संचालित हो रही थी। रूट की मांग शुरुआत में अच्छी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में सीटों की बिक्री बेहद कम हो गई, जिससे एयरलाइन को प्रतिदिन भारी घाटा उठाना पड़ रहा था। अब बैंकॉक के लिए केवल थाई एयर एशिया की उड़ान ही विकल्प के रूप में बची है।

News In Short 11  November

News In Short:नगर निगम बैठक में महापौर और आयुक्त के बीच फिर टकराव

महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच एक बार फिर तनातनी देखने को मिली। मंगलवार को हुई नगर निगम की बैठक में हंगामे और धरना-प्रदर्शन के साथ बैठक स्थगित कर दी गई और कोई भी प्रस्ताव पास नहीं हुआ। टकराव की मुख्य वजह पिछली बैठकों में पास हुए प्रस्तावों पर अमल न होना बताई जा रही है। महापौर ने यह कहते हुए बैठक स्थगित कर दी कि अब बैठक तभी बुलाई जाएगी, जब नगर आयुक्त खुद यह बताएंगे कि पास प्रस्तावों पर अमल हो गया है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और हंगामे के बीच करीब 12 बजे बिना किसी नतीजे पर पहुंचे स्थगित कर दी गई।

News In Short 11  November

News In Short:फरीदाबाद आतंकी मामले का लखनऊ कनेक्शन, पूरे यूपी में अलर्ट

फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ से पुराने रिश्तों की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, शाहीन के दादा-दादी कभी लखनऊ के लालबाग इलाके में रहा करते थे। यही वजह है कि बचपन में शाहीन कई बार लखनऊ आई थी। हालांकि, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि गत 30 अक्टूबर को फरीदाबाद के धौज क्षेत्र स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस के छात्र डॉ. मुज्जमिल अहमद को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दबिश देकर गिरफ्तार किया था। छानबीन में उसके किराए के मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान मुज्जमिल ने शाहीन शाहिद का नाम लिया, जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने शाहीन को हिरासत में लिया।

Delhi Blast : फिदायीन हमले का शक, अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल! फरीदाबाद से जुड़ते तार !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading