15 वें उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन !

भाजपा ने सीपी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) को NDA का Vice-President उम्मीदवार घोषित किया। जानिए उनके राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण बातें।
नई दिल्ली 17 Aug: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उपराष्ट्रपति(Vice President) पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु के मूल निवासी और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की।
प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुई घोषणा
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से सीपी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan)के नाम पर मुहर लगाई गई।
कौन हैं C P Radhakrishnan?
सीपी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पर में हुआ था। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।
राजनीतिक सफर
- 1996: भाजपा तमिलनाडु के सचिव बने।
- 1998: पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए।
- 1999: दोबारा सांसद बने और कपड़ा उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष रहे।
- 2004: संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया और ताइवान की संसदीय यात्रा की।
- 2023: झारखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए और महज 4 महीने में सभी 24 जिलों का दौरा किया।
- 2024: महाराष्ट्र के राज्यपाल बने।
उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के पास संख्याबल का फायदा है, जिससे सीपी राधाकृष्णन के जीतने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। विपक्षी दलों की ओर से अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
सीपी राधाकृष्णन(C P Radhakrishnan) का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कौशल एनडीए के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, जिसमें उनकी उम्मीदवारी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
भारत में पहली बार!Indian Oil इस्तेमाल किए गए तेल से 35,000 टन टिकाऊ विमानन ईंधन बनाएगी “
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
