Nav Samvatsar 2083 Rashifal : जानें अपनी राशि पर क्या होगा असर ! -By Deipak

Nav Samvatsar 2083 में आपकी राशि का क्या प्रभाव रहेगा? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल और उपाय, ज्योतिषीय भविष्यवाणियां यहां पढ़ें।
Nav Samvatsar 2083 Rashifal : जानें कैसा रहेगा आपके लिए नया साल, किन उपायों से मिलेगी सफलता
राम-राम। आप सभी लोगों को Nav Samvatsar 2083 की बहुत-बहुत बधाइयां और बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हिंदू नव वर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो चुकी है। ये जो नव संवत्सर है 2083, इसका हमारे और आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा? हमारी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? यह सारी बातें अब हम करना प्रारंभ करते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी नव संवत्सर अपने साथ कई ग्रहीय बदलाव लेकर आया है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह वर्ष हर राशि के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। किसी के लिए यह साल तरक्की वाला होगा तो किसी को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत नव संवत्सर 2083 राशिफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए Nav Samvatsar 2083 का समय मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान आपको अपेक्षित परिणाम मिलने में थोड़ी देर हो सकती है। कई बार ऐसा होगा कि जैसे कोई चीज मिलने वाली थी, जैसे आपका अपॉइंटमेंट हो गया है, सिलेक्शन हो गया है, अपॉइंटमेंट लेटर आप तक पहुंच रहा है और वहीं पता चला कि होल्ड पे चला गया। तो इस प्रकार से रहेगा मेष राशि के लिए। लेकिन मेहनत जो लोग कर रहे हैं और धैर्य और सुख-शांति से रहते हुए मेहनत करेंगे, उनको लाभ जरूर होगा। चाहे वह नौकरी में हो, चाहे वह बिजनेस में हो और विद्यार्थियों के लिए तो यह और भी अच्छा रहेगा। हां, भूमि से संबंधित जो कार्य हैं, वाहन से संबंधित जो कार्य हैं, उसमें बाधा उत्पन्न होगी। संभव है कि वाहन खराब हो या दुर्घटना हो, इसलिए सावधानी बरतें। मेष राशि के लोगों के लिए यह समय प्रेम संबंधों को लेकर अच्छा है। जो लोग सीरियस हैं और विवाह में उसे परिवर्तित करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है।
उपाय: मेष राशि के लोग दूध का दान करें। खीर बनाकर उसका दान करें। मजदूरों को कुछ न कुछ खाने-पीने की चीज देते रहें, कम से कम मंगलवार को तो अवश्य दें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए यह समय अच्छा है। कम्युनिकेशन से संबंधित काम बनेंगे। नई नौकरी, नए व्यापार से संबंधित, वाहन से संबंधित यह सारे कार्य बनेंगे। लेकिन वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। घर के बुजुर्गों का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। बहुत सोच-समझकर बोलें, अन्यथा प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। जहां जरूरी है, जहां मजबूरी है, वहां स्टैंड लें, लेकिन बिना सिर-मारे ऐसा करने से बचें।
उपाय: दूध का दान करें। सोमवार या शुक्रवार को यह दान करें। चांदी की चेन या ब्रेसलेट पहनें। शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें। रोज करें तो बहुत अच्छा है, नहीं तो कम से कम सोमवार या शुक्रवार को जरूर करें। ‘नमः शिवाय’ या ‘ओम रुद्राय नमः’ का जप करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जो लोग हैं, उन्हें मेहनत बहुत करनी पड़ेगी और मेहनत के बाद भी कम मिलेगा। उसके लिए थोड़ा धैर्य रखिए। अच्छा समय आएगा, बस थोड़ा समय लगेगा। 2083 संवत्सर में मिथुन राशि के लोगों को बहुत मेहनत करनी है। मिथुन राशि के विद्यार्थियों को विशेष रूप से मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंध डेवलप न करें। जहां लगे आकर्षण है, वहां दूर रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
उपाय: ‘दुर्गाय नमः’ का जप अधिक से अधिक करें। मेहनत पर फोकस रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए जुलाई तक का समय थोड़ा कमजोर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। परंतु तरक्की रुकेगी नहीं और बड़े अच्छे नए डिसीजन भी आप ले सकते हैं। नया दायित्व, नया कार्यभार भी आप पर आ सकता है और इससे आपको लाभ होगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बस सेहत का बहुत ख्याल रखें। अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें।
उपाय: ‘नमः शिवाय’ का जप करें। मस्तक पर हल्दी का तिलक जरूर धारण करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए अक्टूबर तक का समय अच्छा है। कमा लीजिए। नई नौकरी प्राप्त कर लीजिए। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आपने देरी कर दी, तो फिर नुकसान हो सकता है। इसलिए जमकर मेहनत कीजिए। घमंड से दूर रहिए। वाणी पर नियंत्रण रखिए। संयम रखिए। वाहन ध्यान से चलाइए। गणमान्य लोगों से संबंध बनाएं और घर के बुजुर्गों का सम्मान करें।
उपाय: श्वेत या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। बुजुर्गों को इन रंगों के वस्त्र उपहार में दें। सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए यह बहुत अच्छा समय नहीं है। बहुत सारी प्लानिंग जो आप करेंगे, वह मैच्योर नहीं हो पाएंगी। आप डटे रहें और उपाय करते रहें। वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें। गृहस्थी पर ध्यान दें। घर में वाद-विवाद न हो, इसकी कोशिश करें। नवंबर के बाद स्थिति अच्छी होगी और फिर आपकी तरक्की होगी। व्यवसाय में सावधानी बरतें और नौकरी में गुस्से में आकर बदलाव न करें।
उपाय: सूर्य को जल दें। ‘ओम ग्रहणी सूर्याय नमः’ का जप करें। हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए प्रतिष्ठा संभालकर चलना होगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। बहुत मेहनत करनी होगी। प्रतिष्ठा और पैसा बढ़ाने के लिए आलस्य त्याग दें। सूर्योदय से पहले उठें और सूर्य को जल दें। नियमित रूप से यज्ञ या गायत्री मंत्र का जप करें। शनि अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी से चलें।
उपाय: श्वेत वस्त्र अधिक पहनें। चावल या खीर का दान करें। छोटी बच्चियों को भोजन कराएं। नशे से दूर रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ा ध्यान रखकर चलना होगा। अप्रैल, मई, जून अच्छे हैं। जुलाई-अगस्त थोड़ा कमजोर है। फिर अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर अच्छे हैं। अवसर बहुत हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी में ध्यान रखकर चलें। निंदा-चुगली से बचें।
उपाय: ‘ओम अंग हनुमते नमः’ का जप करें। चांदी की चेन पहन सकते हैं या चांदी के बर्तन में रखा जल पी सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों को संभलकर चलना होगा। आर्थिक और रिश्तों से जुड़े मसलों में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा है। उत्साह और आत्मबल से प्रयास करें, लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बिना सलाह के कोई कार्य न करें।
उपाय: लोगों को जल पिलाएं। छत पर रोटी डालें। नारंगी धागे में अनार की जड़ गले में धारण करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा सभी के लिए अच्छा समय है। लेकिन विदेश में काम कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आलस्य न करें। हल्का भोजन लें और सूर्यास्त के बाद भोजन न करें। काले या बैंगनी रंग के कपड़ों से परहेज रखें।
उपाय: सरसों का तेल का दान करें। शनिवार को यह उपाय करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोग बहुत मेहनत के लिए तैयार हो जाएं। यह संवत्सर कुछ परेशानियां ला रहा है। आर्थिक मामलों, प्रतिष्ठा और रिश्तों में दिक्कतें आ सकती हैं। विद्यार्थियों को बहुत मेहनत करनी होगी। नाखूनों, आंतों और हड्डियों का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: नाभि में घी डालकर सोएं। शनिवार को सरसों के तेल का दान करें। शिव जी के चरणों में नारियल अर्पित करें।
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य और रिश्तों की दृष्टि से यह बहुत अच्छा समय नहीं है, लेकिन नौकरी और कमाई की दृष्टि से अच्छा है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए दायित्व मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नया वाहन ले सकते हैं। विवाह के संबंध बन सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। फरवरी-मार्च में विवाह शुभ रहेगा।
उपाय: हल्दी-केसर का तिलक लगाएं। ‘ओम ब्रह्म बृहस्पताए नमः’ का जप करें। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें।
निष्कर्ष
नव संवत्सर 2083 सभी के लिए नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आया है। कुल मिलाकर धैर्य, संयम और सही उपायों से इस साल को सफल बनाया जा सकता है। आप सभी को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके लिए सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। नमस्कार। भारत माता की जय।
Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और मां शैलपुत्री की आरती
Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
