मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mass Marriage): इस साल एक लाख जोड़ों को मिलेगा लाभ, वित्तीय सहायता बढ़कर हुई 1 लाख रुपये!

Share the News
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mass Marriage)

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mass Marriage)योजना का लक्ष्य बढ़ाकर इस साल एक लाख जोड़ों का विवाह कराने का निर्णय लिया है। साथ ही, वित्तीय सहायता राशि दोगुनी करते हुए प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये कर दी गई है।


लखनऊ, 28 june उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mass Marriage)योजना के तहत इस वर्ष एक लाख जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसका नया लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

वित्तीय सहायता राशि हुई दोगुनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना में वित्तीय सहायता राशि को दोगुना कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रत्येक जोड़े को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, शासन ने जिला अधिकारियों को शीघ्रातिशीघ्र पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

पारदर्शिता और जनभागीदारी पर जोर

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि योजना (Mass Marriage) को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है। आवेदन से लेकर सामग्री वितरण तक सभी चरणों की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। साथ ही, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सहयोग लेकर पात्रता सुनिश्चित की जाएगी।

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नए उपाय

  • फर्मों निदेशालय द्वारा उपहारों की गुणवत्ता जांची जाएगी।
  • जिलों में आब्जर्वर (प्रेक्षक) तैनात किए जाएंगे ताकि धोखाधड़ी रोकी जा सके।
  • डिजिटल मॉनिटरिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभ सही हाथों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब परिवारों की बेटियों के लिए एक बड़ी राहत है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रह जाए

इस योजना (Mass Marriage) के तहत पिछले वर्षों में हजारों जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड संख्या में विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समर्पित अभियान चलाकर सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए।

योजना (Mass Marriage) का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्त करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इसके तहत विवाह के साथ-साथ दहेज मुक्त समाज का संदेश भी दिया जाता है।

अब देखना होगा कि इस बार का एक लाख जोड़ों का लक्ष्य कितना सफल होता है और यूपी सरकार की यह पहल कितनी क्रांतिकारी साबित होती है।

Unbelievable Chaos: Puri में Rath Yatra के दौरान मोड़ पर अटकाव, 600+श्रद्धालू हुए घायल !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading