लखनऊ: 2.5 साल की मासूम से Rape के आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना आलमबाग में हुआ एनकाउंटर

लखनऊ 6 June । राजधानी लखनऊ में 2.5 साल की नन्ही बच्ची से Rape करने वाले आरोपी दीपक वर्मा को थाना आलमबाग पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
क्या थी पूरी घटना?
बुधवार को चंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास दीपक वर्मा ने 2.5 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ बर्बरता (Rape) की। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश था।
Encounter Video
24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दीपक वर्मा की पहचान की। दीपक रेलवे स्टेशन के पास पानी बेचने और जागरण में झांकियां सजाने का काम करता था। पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम भी घोषित किया था।
गुरुवार देर रात थाना आलमबाग क्षेत्र के मवैया इलाके में पुलिस ने दीपक को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, दीपक ने भागने की कोशिश की और उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता के परिवार को मिला न्याय
इस घटना के बाद लखनऊ के लोगों में गुस्सा था और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बन रहा था। पुलिस ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, जो 24 घंटे के भीतर ही पूरा हो गया।
“कानून अपना काम करेगा” – पुलिस प्रशासन
लखनऊ पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऐसे दरिंदों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। हमने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की।”
लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई ने एक सख्त संदेश दिया है कि नाबालिगों के साथ होने वाले जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के हर वर्ग ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। अब पीड़िता के परिवार को न्याय मिला है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज का किया उद्घाटन, 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
