Lucknow में हजरतगंज पार्किंग से बरामद 20 किलो गोमांस,(beef) 1 गिरफ्तार

Lucknow के हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग से पुलिस ने बिना नंबर की कार से 20 किलो गोमांस (beef) बरामद किया। आरोपी गिरफ्तार। पूरा मामला जानें।
लखनऊ, 3 Sep उत्तर प्रदेश की राजधानी में गुरुवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के व्यस्ततम और प्रतिष्ठित हजरतगंज इलाके की मल्टी लेवल पार्किंग से पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली महिंद्रा थार एसयूवी से लगभग 20 किलोग्राम गोमांस( beef ) बरामद किया है। घटना के संबंध में वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Beef Seized Lucknow
जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से इस बात की जानकारी मिली थी कि हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के प्रथम तल पर एक संदिग्ध वाहन में अवैध गोमांस रखा हुआ है। इस सूचना के आधार पर हजरतगंज चौकी प्रभारी शिवानी सिंह ने तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
पार्किंग स्थल पर खड़ी काले रंग की बिना नंबर वाली महिंद्रा थार एसयूवी की तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन की डिक्की (बूट स्पेस) में कई कैरी बैग और सामान के बीच करीब 20 किलोग्राम गोमांस मिला। गोमांस को डिग्गी में पैक करके रखा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी इस गोमांस को शहर में कहीं पहुंचाने की योजना बना रहा था।
मामले में त्वरित और सफल कार्रवाई हजरतगंज एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में हासिल की गई। पुलिस ने वाहन के स्वामी की पहचान मोहम्मद वासिफ के रूप में की, जो थाना अमीनाबाद क्षेत्र के ग्वाल्टोली निवासी है। पुलिस ने मो. वासिफ से मौके पर ही पूछताछ की और उसे गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा गोमांस को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गो-संरक्षण और गौ-वंश हत्या निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गोमांस कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाना था। पुलिस इसके पीछे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने पर भी कार्य कर रही है।
राजधानी के इतने central और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में यह घटना पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। इस मामले ने एक बार फिर अवैध गोमांस तस्करी और उस पर नकेल कसने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुलिस का कहना है कि वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
Google Nano Banana: 2025 का सबसे Powerful AI Editing Tool, अब Creativity बनेगी Super Easy
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
