Fuel shortage rumors :लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों से हड़कंप, क्या इसके पीछे विपक्ष !

Share the News

लखनऊ समेत आसपास के जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों (Fuel shortage rumors) से मची अफरा-तफरी। यूपी सरकार ने स्टॉक की स्थिति साफ कर दी है। जानिए पूरी खबर और प्रशासन की अपील।

लखनऊ 26 March : पेट्रोल-डीजल की अफवाहों ने मचाई अफरातफरी, प्रशासन ने कहा- पर्याप्त है स्टॉकराजधानी लखनवासियों के लिए गुरुवार का दिन अफवाहों के चलते किसी परीक्षा से कम नहीं रहा। शहर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों में भारी दहशत पैदा कर दी । इसमें विपक्ष खासतोर पर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट ने आग में घी का काम किया है ,इसी भय के चलते सुबह से ही हजरतगंज, अलीगंज, गोमतीनगर और चिनहट सहित शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालात यह रहे कि कई पंपों पर अफरा-तफरी का ऐसा माहौल बन गया कि लोगों को आधे-आधे घंटे तक अपनी बारी के लिए धक्के खाकर इंतजार करना पड़ा।

डिलीवरी कर्मियों और आम लोगों की बढ़ी मुश्किलें

इस अचानक बनी स्थिति ने सबसे अधिक परेशानी डिलीवरी कर्मियों को दी। हजरतगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर कतार में खड़े जोमैटो कर्मचारी सौरभ ने बताया कि वह पिछले आधे घंटे से लाइन में लगे हैं लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि बाइक लेकर आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही कई पंपों का चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन हर जगह यही हाल था।

वहीं, एक अन्य उपभोक्ता मानस त्रिपाठी ने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। उनका कहना था, “जनता पूरी तरह से भ्रमित है। सरकार को स्थिति स्पष्ट करते हुए सही जानकारी साझा करनी चाहिए।” स्थानीय निवासी गुड्डू ने भी बताया कि उनके इलाके में तेल खत्म होने की सूचना मिलते ही वह घबराकर पंप पर आ गए, जबकि बाद में पता चला कि यह सिर्फ एक अफवाह थी।

Fuel shortage rumors को सरकार ने किया नकारा, प्रशासन ने की सफाई

शहर में फैल रही इस Fuel shortage rumors को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। एडीएम लखनऊ ज्योति गौतम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियां लगातार टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति बनाए हुए हैं।

एडीएम ज्योति गौतम ने कहा, “लोग केवल अफवाहों के कारण घबराकर एक साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे कृत्रिम भीड़ पैदा हो रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से पेट्रोल या डीजल की बिक्री पर कोई आधिकारिक लिमिट नहीं लगाई गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिना किसी जरूरत के पैनिक होकर पेट्रोल भरवाने से बचें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि Fuel shortage rumors फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मांग के अनुसार समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने लोगों से किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने का आग्रह किया है।

साथ ही, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के तहत डिब्बों में पेट्रोल देना प्रतिबंधित है और केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और प्रशासन का सहयोग करें। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनियंत्रित अफवाहों का नतीजा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA

Breaking News – Ram Navami 2026 Holiday : योगी सरकार का बड़ा फैसला दो दिन 26 और 27 छुट्टी !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading