Lucknow Road Accident: 5 की मौत, 10 घायल |

Share the News


Lucknow के काकोरी में रोडवेज बस के पलटने से भीषण हादसा (Lucknow Road Accident): 5 की मौत, 10 घायल | योगी ने लिया संज्ञान। पूरी खबर पढ़ें।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश 12 sep। राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। हरदोई से लखनऊ आ रही एक तेज रफ्तार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके इलाज का दौर जारी है।

कैसे हुआ Road Accident?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना काकोरी थाना क्षेत्र के गोला कुंआ के पास हुई। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में लगे एक टैंकर से टकराने के बाद बस का ड्राईवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके परिणामस्वरूप चालक की बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस को खाई से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटनास्थल पर उस समय सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था और टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा था, जिसके चलते सड़क की स्थिति शायद फिसलनभरी थी। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों की जांच पुलिस द्वारा अभी की जानी बाकी है।

Lucknow Road Accident: 5 की मौत, 10 घायल |

प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं को स्थानीय निवासियों का पूरा सहयोग मिला। लोगों ने बचाव दल के साथ मिलकर घायल यात्रियों को बाहर निकालने और उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सभी घायलों को शीघ्रता से काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया।

Lucknow Road Accident: 5 की मौत, 10 घायल

मंडलायुक्त और डीएम मौके पर पहुंचे, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस गंभीर घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लखनऊ की मंडलायुक्त और जिलाधिकारी (डीएम) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और घायलों के इलाज के लिए त्वरित और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना पर संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सीएम योगी ने घायलों के समुचित और निःशुल्क इलाज के सख्त निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

इस Road Accident Lucknow ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा उपायों और निर्माण क्षेत्रों पर बरती जाने वाली सावधानियों पर एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Shocking Charlie Kirk Murder: डिबेट इवेंट में चली 1 गोली और खत्म हुई Kirk की ज़िंदगी, जानें उनकी पूरी कहानी


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading