मंगलुरु में Suhas Shetty hindu activist की निर्मम हत्या! पुलिस ने हमलावरों की पहचान की”

Suhas Shetty
Share the News

मंगलुरु (दक्षिण कन्नड़): मंगलुरु शहर में गुरुवार शाम को एक suhas shetty hindu activist की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना किन्नीपदावु क्रॉस के पास हुई, जहां 5-6 हमलावरों ने शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला किया। घायल Suhas Shetty को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कौन था Suhas Shetty?

सुहास शेट्टी फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। फाजिल, हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या में शामिल था, जिसकी 28 जुलाई 2022 को सूरतकल में हत्या कर दी गई थी। इस केस में शेट्टी प्रमुख आरोपी था और उस पर कई अन्य आपराधिक मामले भी चल रहे थे।

कैसे हुई हत्या?

  • घटना गुरुवार शाम 8:27 बजे हुई।
  • गुरुवार शाम लगभग 8:27 बजे, मंगलुरु सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किन्नीपदावु क्रॉस के पास हमला और हत्या की घटना की सूचना मिली। उस समय सुहाष शेट्टी,  संजय, प्रज्वल, अन्वित, लतीश और शशांक के साथ वाहन (केए-12-एमबी-3731) में यात्रा कर रहा था, इस वाहन को स्विफ्ट कार और पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे हमलावरों ने रोक लिया। 6 से 8 की संख्या में आए हमलावरों ने सुहाष शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें तुरंत ए.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान की, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मंगलुरु सिटी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और कई टीमें हमलावरों को पकड़ने के लिए तैनात की गई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी।

क्या है पृष्ठभूमि?

  • प्रवीण नेट्टारु, एक हिन्दू कार्यकर्ता थे, जिनकी 2022 में हत्या हुई थी।
  • इस हत्या का बदला लेने के लिए फाजिल को मार दिया गया, जिसमें सुहास शेट्टी मुख्य आरोपी था।
  • अब शेट्टी की हत्या से मंगलुरु में तनाव बढ़ने की आशंका है।

पुलिस ने क्या कहा?

मंगलुरु पुलिस ने कहा, “हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे और त्वरित न्याय सुनिश्चित करेंगे। जांच जारी है, जल्द ही और अपडेट देंगे।”



Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading