Operation Sindoor: पाकिस्तान ने क़बूला सच, 20 नहीं, 28 ठिकानों पर बरसा था कहर !

Share the News

Operation Sindoor के तहत भारत ने पाकिस्तान के भीतर 28 से ज़्यादा ठिकानों को किया टारगेट। पाकिस्तानी डोजियर में पेशावर, झांग, हैदराबाद समेत कई शहरों में हमलों का खुलासा। जानिए इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन की पूरी कहानी।

लखनऊ 3 जून 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे रणनीतिक तनाव के बीच अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए “ऑपरेशन बुनयान उन मार्सोस” डोजियर में इस बात की पुष्टि की गई है कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर 28 अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया था — न कि 20, जैसा कि पहले अनुमानित था। “Operation Sindoor” से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब केवल चेतावनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निर्णायक और गहरी सैन्य कार्रवाई करने से भी नहीं चूकता।

पाकिस्तान के भीतर 8 नए ठिकानों पर हमले का दावा

पाकिस्तानी डोजियर में दिए गए नक्शे में जिन नए हमलों की जानकारी दी गई है, उनमें ये क्षेत्र शामिल हैं:

  • पेशावर
  • झांग
  • सिंध का हैदराबाद
  • पंजाब का गुजरात
  • गुजरांवाला
  • भवालनगर
  • अटक
  • छोर

पाकिस्तानी प्रेस ब्रीफिंग में इन ठिकानों का पहले कोई ज़िक्र नहीं था, जिससे यह साबित होता है कि भारत की कार्रवाई बहुत गहराई तक की गई थी, और भारतीय वायु सेना ने काफी गुप्त तरीके से मिशन को अंजाम दिया। पाकिस्तानी डोजियर में यह भी बताया गया है कि हमलों के बाद संबंधित इलाकों में भारी नुकसान हुआ, जिससे भारत की एयर स्ट्राइक की सटीकता पर भी मुहर लगती है।

भारतीय वायुसेना की चुप्पी और रणनीतिक बढ़त

भारतीय वायुसेना ने पिछले महीने हुए हवाई हमलों के दौरान इन ठिकानों का खुलासा नहीं किया था, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि भारत रणनीतिक रूप से ऑपरेशन को गुप्त रखना चाहता था। लेकिन पाकिस्तान के डोजियर से यह साफ हो गया है कि भारत ने Operation Sindoor के तहत गहराई से स्ट्राइक करते हुए 28 टारगेट को नेस्तनाबूद किया।

Operation Sindoor: एक सटीक, सुनियोजित मिशन

Operation Sindoor” का मकसद सीमापार छिपे आतंकी ठिकानों को खत्म करना था, जो भारतीय क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। भारत की जवाबी कार्रवाई सिर्फ एक रक्षा कदम नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश था।

Operation Sindoor से दुनिया को मिला भारत का सख्त संदेश

पाकिस्तान द्वारा जारी डोजियर इस बात की गवाही देता है कि भारत की यह कार्रवाई न केवल व्यापक थी, बल्कि रणनीतिक रूप से अत्यंत प्रभावशाली भी। यह मिशन सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा नीति में आए बदलाव और आतंक के खिलाफ़ भारत के बदलते तेवरों का प्रतीक बन चुका है।

ये भी पढ़ें: National Egg Day 2025: जब बात हो हेल्थ की, तो सिर्फ अंडा काफी है!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading