Chandan Mishra Hatyakand: फ़िल्मी स्टाइल में 5 लोगो ने दिनदहाड़े अस्पताल में मारी गोली!

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर Chandan Mishra पर गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल। जानें उसका अपराधिक इतिहास और हमले की पूरी कहानी।
पारस अस्पताल में दिनदहाड़े गोलीबारी
पटना के प्राइवेट पारस अस्पताल में बुधवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की एक बड़ी घटना हुई। बक्सर का कुख्यात अपराधी Chandan Mishra, जो अस्पताल में इलाज करा रहा था, उस पर चार हमलावरों ने वार्ड में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई ।
Chandan Mishra और शेरू सिंह की अपराधिक जोड़ी
चंदन मिश्रा और शेरू सिंह की जोड़ी बक्सर में अपराध की दुनिया में कुख्यात रही है। दोनों ने कई बड़े अपराधों को अंजाम दिया, लेकिन बाद में किसी मतभेद के कारण उनके रास्ते अलग हो गए। चंदन मिश्रा राजेंद्र केसरी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया, जिसमें वह मुख्य आरोपी था।
राजेंद्र केसरी हत्याकांड और जेल से पैरोल पर रिहाई
सूत्रों के अनुसार, Chandan Mishra बेउर जेल में लंबे समय से बंद था। हाल ही में उसकी तबीयत खराब होने पर उसे 20-21 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया और पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चर्चा है कि इस दौरान वह अपने गांव सोनवर्षा में भी देखा गया था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
हत्या, फिरौती और लूट के मामलों में आरोपी
चंदन मिश्रा पर कई संगीन अपराधों के आरोप हैं, जिनमें हत्या, फिरौती और बड़ी लूट की वारदातें शामिल हैं। आरा के तनिष्क शोरूम कांड में भी उसके साथी शेरू सिंह की संलिप्तता पाई गई थी, जो फिलहाल भागलपुर जेल में बंद है।
पुलिस की जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज की जांच
हमले के बाद शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल की घेराबंदी करके जांच शुरू की गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि चंदन मिश्रा की हालत गंभीर है और पटना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह घटना एक बार फिर बिहार में अपराध और गैंगवार की बढ़ती हुई घटनाओं को उजागर करती है। चंदन मिश्रा जैसे कुख्यात अपराधियों पर हमले से जुड़े मामलों की जांच पुलिस द्वारा गंभीरता से की जा रही है।
Shravana का महा रहस्य: भगवान शिव को प्रिय है ये 5 संकल्प और 2 अभिषेक विधियां
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
