देवरिया मॉल में अवैध धर्मांतरण गिरोह का खुलासा!

Share the News
illegal conversion Deoria


देवरिया के एक मॉल में अवैध धर्म परिवर्तन (illegal conversion)और लड़कियों के शोषण का मामला सामने आया। पीड़िता ने पुलिस पर लगाया केस न दर्ज करने का आरोप

देवरिया 5 Sep । उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। आगरा और बलरामपुर के बाद अब देवरिया जिले में एक मॉल में अवैध धर्म परिवर्तन गिरोह सक्रिय होने का गंभीर आरोप लगा है। एक युवती ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि शहर के एसएस मॉल में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है और उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है।

Deoria Illegal Conversion News

पीड़िता के अनुसार, मॉल के मालिक उस्मान और उनकी पत्नी तरन्नुम तथा साले के साथ मिलकर यह अवैध धंधा (Illegal Conversion)चला रहे हैं। युवती ने बताया कि मॉल के ऊपरी मंजिल के कमरों में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्हें बाहर से आए व्यापारियों के पास भेजा जाता है और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। इन्हीं आरोपों और शोषण से तंग आकर उसने मॉल में अपनी नौकरी छोड़ दी।

पीड़िता ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यह भी दावा किया कि मॉल मालिक का एक रिश्तेदार कुछ समय पहले एक हिंदू लड़की को भगाने के आरोप में जेल जा चुका है। उसने आरोप लगाया कि मॉल मालिक और उसके रिश्तेदार ने उसके साथ भी शारीरिक शोषण किया और बाद में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग की कोशिश की।

इस मामले ने आगरा और बलरामपुर में हाल ही में उजागर हुए अवैध धर्मांतरण के मामलों की याद ताजा कर दी है। आगरा में, एक गिरोह गरीब हिंदुओं को नौकरी और पैसे का लालच देकर ईसाई बना रहा था, वहीं बलरामपुर का ‘छांगुर बाबा’ मामला अभी भी सुर्खियों में है, जहां करोड़ों रुपये के इस धंधे का पर्दाफाश हुआ था।

पीड़िता ने पुलिस की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाया है। उसका आरोप है कि उसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक इस संवेदनशील मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसी वजह से उसे सीधे जिला पुलिस प्रमुख से गुहार लगानी पड़ी।

मामले की प्रतिक्रिया देते हुए देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया, “पीड़िता हमारे कार्यालय में आई थी और उसने शहर के एक प्रतिष्ठान और वहां के लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक (एपी) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

यह मामला जिले में तनाव की स्थिति पैदा कर रहा है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों की नजर अब पुलिस की इस जांच पर टिकी है, कि क्या आरोपों में दम है और अगर है, तो दोषियों के खिलाफ कितनी जल्दी और कड़ी कार्रवाई होती है। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह इस मामले में त्वरित और ठोस कार्रवाई करे।

Happy Teacher’s Day 2025: 50+ Heart-Touching Quotes & Wishes जो आपके गुरु का दिन बना देंगे


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading