Delhi Uttam Nagar Holi Clash: होली का गुब्बारा लगते ही मुसलमानों ने ली हिंदू लड़के की जान, इलाके में तनाव!

दिल्ली के Uttam Nagar में होली के दिन रंगीन पानी के छींटे को लेकर हुए विवाद ने हत्या की दर्दनाक वारदात को दिया अंजाम Holi Clash। पढ़िए, कैसे एक मासूम गुब्बारे ने ले ली 26 साल के तरुण की जान और अब क्यों उबल रहा है मोहल्ला।
दिल्ली के उत्तम नगर की जे जे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के लिए बुधवार को होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब पड़ोस में रहने वाले मुसलमानों ने उनके 26 साल के तरुण कुमार की निर्मम हत्या कर डाली। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद की शुरुआत महज रंग वाले पानी की छींटे लगने की वजह से हुई। जिसके बाद पड़ोसी परिवार ने आकर झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले की पहचान तरुण के तौर पर की गई है। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे परिवार के बच्चे घर की छत पर होली मना रहे थे। इसी दौरान एक छोटी बच्ची अपने रिश्तेदार यानी अपने ताऊजी पर पानी से भरा गुब्बारा फेंक रही थी। लेकिन वह उन्हें ना लगकर सड़क पर जा गिरा और फट गया। जिससे उसमें भरे रंगीन पानी के छींटे पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम महिला पर जा लगी। होली के पानी की छींटे लगने की वजह से वो महिला गुस्से में आ गई। उस महिला ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया।
Uttam Nagar Holi Clash
तरुण के परिवार ने यह भी दावा किया कि उन्होंने थोड़ी देर बाद मामला शांत करवाना चाहा। लेकिन बाद में आरोपी के परिवार के अन्य लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तरुण से विवाद शुरू करते हुए उस पर हमला शुरू कर दिया। जबकि उस वक्त तरुण होली मनाकर घर लौट रहा था। तरुण की हत्या का आरोप कमरुद्दीन और जुम्मा पर लग रहा है। कमरुद्दीन उर्फ कमरू पर पहले भी कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। यह लोग पेशे से रंगाई का काम करते हैं और मोहल्ले में इनके आतंक से पहले से ही स्थानीय निवासी काफी परेशान रहे। कई बार पड़ोस के लोगों ने ही पुलिस में इसकी शिकायत भी की लेकिन उस वक्त पुलिस ने उचित कारवाई नहीं की।
मृतक के पिता के मुताबिक उन्होंने तरुण को बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि जब वो सड़क पर जा गिरा तो उन्होंने एक बड़ा पत्थर उठाकर उसकी छाती पर फेंक दिया। जिसके बाद तरुण को अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था और परिवार का सहारा बनना चाहता था। वह जिम में भी जाता था और उसका सपना था कि वह एक अच्छा इंटीरियर डिजाइनर बने।
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस निहारिका भट्ट ने मीडिया को बताया, “पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। हमें जानकारी मिली है कि विवाद गुब्बारा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है। आगे की जांच लगातार जारी है।” उन्होंने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कमरुद्दीन और मुश्ताक शामिल हैं।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर इलाके में भारी तनाव है। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन इतना उग्र हुआ कि आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार और बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन हम तब तक नहीं मानेंगे जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के घर बुलडोजर चलना चाहिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने इलाके की संकरी गलियों में प्रवेश पर रोक लगा दी है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो शायद यह घटना न होती। उनका आरोप है कि आरोपी पहले से इलाके में आतंक का माहौल बनाए हुए थे और कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बहरहाल, अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या एक्शन लेता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है।
UPSC Topper Anuj Agnihotri: IAS बनने के लिए डॉक्टरी छोड़ी!
Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
