CM Yogi का पाक को कड़ा संदेश: ‘75 साल बहुत जी लिया’!

Share the News
CM yogi

अयोध्या से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए CM Yogi Adityanath बोले- अब आतंकवाद खुद पाकिस्तान को निगल जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ और राम मंदिर पर बड़ी बात कही।

अयोध्या (23 मई,2025): उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने मंगलवार को अयोध्या से पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “ये आतंकवाद अब पाकिस्तान को ले डूबेगा। ज्यादा दिन नहीं बचे हैं उसके पास। 75 वर्ष बहुत जी लिया उसने।”

CM Yogi ने किया लोकार्पण :

CM Yogi अयोध्या में हनुमानगढ़ी स्थित श्री हनुमंत कथा मंडप के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, “जब पाकिस्तानी आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या की, तब भारत के वीर सैनिकों ने 26 के बदले 124 आतंकियों को ढेर कर दिया।”

CM Yogi ने रामनगरी अयोध्या के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “500 साल बाद अयोध्या का वैभव लौटा है। पहले जो शहर मूलभूत सुविधाओं से वंचित था, आज उसका कायाकल्प हो चुका है। हमने मंदिर निर्माण की सौगंध ली थी और उसे सिद्ध भी किया।” उन्होंने यह भी कहा कि आज का भारत हर मोर्चे पर सक्षम है — चाहे वह धार्मिक गौरव की पुनर्स्थापना हो या सीमा पार आतंक का जवाब देना।

ये भी पढ़ें: मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, DMK सांसद Kanimozhi का विमान हवा में फंसा !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading