नासिक Carporate Love Jihad: हिन्दूओ के जबरन धर्मांतरण की पूरी कहानी !

नासिक MNC में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण( Love Jihad) का सनसनीखेज मामला। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। जानें 9 FIR और SIT जांच की पूरी कहानी।
नासिक MNC में सनसनी: यौन उत्पीड़न के 9 मामले, HR समेत 7 गिरफ्तार, भेष बदलकर की कार्रवाई
महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) से जुड़ा यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। पिछले चार वर्षों से महिला कर्मचारियों के साथ हो रहे इस अत्याचार का पर्दाफाश तब हुआ जब 7 महिला पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर कंपनी में प्रवेश किया और मुख्य आरोपित को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने HR विभाग की एक महिला समेत अब तक 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस sexual Love Jihad ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Love Jihad पर पुलिस की स्टिंग कार्रवाई
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला पुलिसकर्मी कंपनी के अंदर चल रही एक मीटिंग में शामिल हुईं, तभी आरोपित ने एक महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई ACP (क्राइम) संदीप मिटके के निर्देशन में गठित SIT द्वारा की गई। पुलिस अब 40 से अधिक CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा सकें।
क्या हैं मुख्य आरोप?
पीड़िताओं ने पुलिस में दर्ज कराई FIR में गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें यौन उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे मामले शामिल हैं। आरोप है कि महिला कर्मियों को जबरन नमाज पढ़ने और मांस खिलाने के लिए मजबूर किया जाता था। अधिकतर पीड़िताओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। अब तक इस sexual Love Jihad में 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
9 घटनाओं का खौफनाक विवरण
- केस 1 (जुलाई 2022-फरवरी 2026): दानिश शेख, तौसीफ अत्तर और निदा खान पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और महिला कर्मी की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।
- केस 2 (मई 2023-मार्च 2026): रजा मेमन और शाहरुख कुरैशी पर अश्लील टिप्पणी और गलत तरीके से छूने का आरोप। कंपनी प्रबंधन ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की।
- केस 5 (2022-मार्च 2026): चारों आरोपितों पर पीड़िता को जबरन नमाज पढ़वाने और मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का आरोप।
- केस 6, 7, 8, 9: इनमें आसिफ अंसारी, शफी शेख और अन्य पर शारीरिक टिप्पणी, पीछा करने से लेकर जबरदस्ती प्रपोज करने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप हैं।
गिरफ्तारियां और आगे की जांच
पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें HR विभाग से जुड़ी एक महिला भी शामिल है। यह साबित करता है कि कंपनी का प्रशासनिक तंत्र भी पूरी तरह से ध्वस्त था। ACP संदीप मिटके की अगुवाई वाली SIT अब इस Love Jihad की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने अन्य पीड़िताओं से भी सामने आने की अपील की है और संपर्क के लिए वॉट्सऐप नंबर 9923323311 जारी किया है।
यह मामला भारतीय कंपनियों में महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उम्मीद है कि SIT जांच के बाद सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
Ambani birthday:अनंत अंबानी के जन्मदिन में नाचा बॉलीवुड !
Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
