बिहार में ऐतिहासिक मतदाता सूची (Voter List)सत्यापन शुरू: 7.89 करोड़ मतदाताओं को भरना होगा नया फॉर्म, BLOs को विशेष निर्देश

Share the News
बिहार में ऐतिहासिक मतदाता सूची (Voter List)

 चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची (Voter List)सत्यापन की ऐतिहासिक पहल शुरू की है। राज्य के 7.89 करोड़ मतदाताओं को नया गणना फॉर्म भरना होगा और निवास प्रमाण देना होगा।


पटना, बिहार: 28 june चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची (Voter List)से गड़बड़ियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को आयोग ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदाता सूची का सघन सत्यापन शुरू किया। इस अभियान के तहत 7.89 करोड़ मतदाताओं को अपना विवरण फिर से दर्ज कराना होगा।

क्या करना होगा मतदाताओं को?

  • सभी पंजीकृत मतदाताओं को नया गणना फॉर्म भरना होगा।
  • भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ बिहार में निवास का प्रमाण देना होगा।
  • 5.74 लाख मतदाताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर SMS भेजकर सत्यापन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।

BLOs को विशेष निर्देश, राजनीतिक दलों की भूमिका

  • बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को सत्यापन कार्य पूरा होने तक अन्य कार्यों से मुक्त रखा गया है।
  • राजनीतिक दलों से अपने 1.54 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) को इस अभियान से जोड़ने को कहा गया है।
  • आयोग ने जोर देकर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, केवल 18+ उम्र के भारतीय नागरिक और स्थानीय निवासी ही मतदाता बन सकते हैं।

क्यों जरूरी है यह सत्यापन?

बिहार में आखिरी बार 2003 में मतदाता सूची (Voter List) का गहन सत्यापन हुआ था। तब से अब तक लाखों नए मतदाता जुड़े हैं, जिनमें डुप्लीकेट एंट्रीज और फर्जी मतदाताओं की आशंका है। इस अभियान से पारदर्शी और शुद्ध मतदाता सूची तैयार होगी, जो भविष्य के चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करेगी।

आयोग का संदेश:

“संविधान सर्वोच्च है। हर नागरिक, राजनीतिक दल और चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि वह मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक बनाए।”

अब देखना होगा कि यह विशाल सत्यापन अभियान कितना सफल होता है और बिहार की मतदाता सूची (Voter List) कितनी त्रुटिहीन बन पाती है।

30 June को Parag Jain बनेगे RAW के नए प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर सहित कई मिशनों में निभाई अहम भूमिका!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading