“बिहार चुनाव: मतदाता सूची विवाद पर चुनाव आयोग के 5 बड़े बयान!”

Share the News
Bihar voter list controversy) पर चुनाव आयोग के  5 बड़े बयान!"

Bihar voter list controversy: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए स्पष्ट जवाब। #BiharElections #EC

New delhi 17 Aug:zबिहार में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया जारी है, जिसे लेकर विपक्षी नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी की आशंका जताई है।

Bihar voter list controversy: के इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार 17 Aug को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्टीकरण दिया।

15 दिन की अहम खिड़की, चुनाव आयोग ने क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की मतदाता सूची में सुधार के लिए अभी 15 दिन का समय शेष है। उन्होंने सभी 12 राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप सूची में त्रुटियां बताकर सही मतदाता सूची बनाने में सहयोग करें।

आयुक्त ने कहा, “2003 में भी बिहार में इसी तरह की प्रक्रिया हुई थी, जो सफल रही। इस बार भी महज एक महीने में 7 करोड़ से अधिक फॉर्म वापस मिले हैं।”

22 लाख मृत मतदाताओं का नाम क्यों हटा?

चुनाव आयोग ने 22 लाख मृत मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर भी सफाई दी। आयुक्त के अनुसार, सामान्यतया मृत्यु की सूचना बीएलओ (Booth Level Officer) तक नहीं पहुंच पाती, लेकिन SIR प्रक्रिया में घर-घर फॉर्म भेजे जाने से सटीक आंकड़े सामने आए।

राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चेतावनी

राहुल गांधी द्वारा चुनावी धांधली के आरोपों पर आयोग ने सख्त रुख अपनाया। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि “श्री गांधी को 7 दिन के भीतर हलफनामा देना होगा या माफी मांगनी होगी, अन्यथा आरोप निराधार माने जाएंगे।”

1.6 लाख बीएलओ की मेहनत, क्या कहा आयोग ने?

चुनाव आयोग ने बताया कि 1.6 लाख बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने मतदाता सूची तैयार करने में योगदान दिया है। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने इस सूची को सत्यापित किया है। अब तक 28,370 दावे और आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पारदर्शी तरीके से तैयार की गई है और आरोप निराधार हैं। अब देखना है कि विपक्ष इन तर्कों पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

भारत में पहली बार!Indian Oil इस्तेमाल किए गए तेल से 35,000 टन टिकाऊ विमानन ईंधन बनाएगी “


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading