10 वीं बार, नीतीश कुमार ! Bihar Cabinet शपथग्रहण में PM मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद।

बिहार में NDA की जबरदस्त जीत, 10 वीं बार, नीतीश कुमार ! Bihar Cabinet शपथग्रहण में PM मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद।
पटना:20 Nov, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार, 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने करियर की दसवीं और राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक दिन पर कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
यह शपथ ग्रहण समारोह इसलिए भी विशेष था क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 2020 के शपथ ग्रहण के विपरीत, इस बार प्रधानमंत्री मोदी न केवल मौजूद रहे, बल्कि उन्होंने मंच पर जाकर नीतीश कुमार को बधाई भी दी, जिससे एनडीए गठबंधन में एकजुटता का संदेश गया।
बिहार में एनडीए की नई टीम का गठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद सबसे पहले उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भाजपा के दो बड़े चेहरों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने ली, जिनकी चुनावी रणनीति में अहम भूमिका मानी जा रही है। इसके बाद राज्यपाल ने पाँच-छह मंत्रियों के समूह में क्रम से शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में जेडीयू, भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के कुल 26 नेता शामिल हैं।
मंत्रिमंडल में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, अरुण शंकर, सुरेंद्र मेहता, रमा निषाद, नारायण साह, लखेन्द्र पासवान, श्रेयशी सिंह, प्रमोद कुमार।
- जनता दल यूनाइटेड (JDU): विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन साहनी, सुनील कुमार, जमा खा।
- एलजेपी (रामविलास): संजय कुमार, संजय कुमार सिंह।
- हम (H.A.M): संतोष सुमन।
- RLM: दीपक प्रकाश।
गांधी मैदान में देश भर के नेताओं का जमावड़ा
शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से प्रमुख नेता पहुंचे, जिसने इसकी भव्यता को और बढ़ा दिया। इनमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसे दिग्गज शामिल थे।
2025 का चुनावी जनादेश और नीतीश कुमार की वापसी
2025 के विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के लिए एक बड़ी परीक्षा माने जा रहे थे, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा 243 में से 202 सीटों पर मिली भारी-भरकम जीत ने उन्हें एक बार फिर बिहार की राजनीति का सबसे मजबूत और केंद्रीय चेहरा साबित कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत में भाजपा ने 89, जेडीयू ने 85, एलजेपी (आरवी) ने 19, एचएएम ने 5 और आरएलएम ने 4 सीटें जीतीं। विपक्षी महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया, जो 2010 के बाद से एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। यह जनादेश न केवल नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि राज्य में एनडीए की मजबूत पकड़ को भी दर्शाता है।
Weekly Horoscope 17 to 22 November 2025
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
