Balrampur:धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर (changur) की आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर

Share the News
changur

 उत्तर प्रदेश के Balrampur में धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर (changur) की मधुपुर स्थित कोठी को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई स्थान नहीं।”


Balrampur (उत्तर प्रदेश):

8 july :उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी कार्रवाई के तहत बलरामपुर जिले के मधुपुर क्षेत्र में धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर(changur) की आलीशान कोठी को मंगलवार सुबह बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। प्रशासनिक टीम ने सुबह 10:30 बजे से यह कार्रवाई शुरू की, जिसे देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ताला काटकर हुई एंट्री

छांगुर(changur) ने प्रशासन को अंदर आने से रोकने के लिए कोठी के गेट पर ताला लगा दिया था। पुलिस ने गैस कटर की मदद से ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बुलडोजर से निर्माण ढहाने का काम शुरू हुआ। सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने साइट का निरीक्षण किया और बाएं तरफ से ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। कोठी के दाएं हिस्से में बने दो मंजिला भवन में कुछ लोग रह रहे थे, जिन्हें बाहर निकलने के निर्देश दिए गए।

पहले ही लगा दिया गया था नोटिस

इससे पहले, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे प्रशासनिक टीम ने कोठी के गेट पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया था। तहसीलदार ने बताया कि यदि सात दिनों के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा। हालांकि, छांगुर के परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनकी बहू साबिरा ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से बच्चे डर गए हैं, लेकिन पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया।

यूएई कनेक्शन पर एटीएस की नजर

छांगुर के करीबी नीतू नवीन रोहरा और नवीन घनश्याम रोहरा पर भी एटीएस की नजर है। दोनों ने कथित तौर पर 2015 में दुबई में धर्मांतरण कराया था। नीतू ने 2014 से 2019 के बीच 19 बार यूएई की यात्रा की, जबकि नवीन ने 2016 से 2020 के बीच इतनी ही बार विदेश यात्राएं कीं। हैरानी की बात यह है कि पति-पत्नी होने के बावजूद दोनों केवल एक बार साथ यात्रा पर गए। सूत्रों के मुताबिक, छांगुर का गिरोह खाड़ी देशों के संगठनों से जुड़ा हो सकता है।

सीएम योगी का सख्त बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आरोपी जमालुद्दीन की गतिविधियां समाज और राष्ट्र विरोधी हैं। ऐसे तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि आरोपी और उसके गिरोह की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।

सिख और सिंधी समाज ने जताया समर्थन

धर्मांतरण के खिलाफ सिख और सिंधी समुदाय के लोगों ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने सीएम योगी के इस कदम की सराहना की है।

इस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन छांगुर और उसके गिरोह के खिलाफ अन्य कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।

Changur Baba Arrested:हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के लिए 100 करोड़ रूपये आये!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading