पंजाब AAP विधायक हिरासत से फरार, पुलिस पर चलाई गोलियां

Share the News
(Harmeet Singh


पंजाब AAP विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों(Harmeet Singh) रेप केस में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार (Escapes) । भागते समय पुलिस पर गोलीबारी, एक जवान घायल। पूरी खबर पढ़ें

सनौर ,पंजाब 2 sep : पंजाब में एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों उर्फ हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत (Escapes) से भाग निकले हैं। हैरानी की बात यह है कि वह एक बलात्कार मामले में गिरफ्तारी के बाद थाने ले जाए जा रहे थे, जब उन्होंने न सिर्फ फरार होने की कोशिश की, बल्कि पुलिस पर गोलीबारी भी की और एक पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ी से कुचल दिया।

पंजाब AAP विधायक Harmeet Singh हिरासत से फरार, पुलिस पर की गोलीबारी, जवान घायल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विधायक को गिरफ्तार करके स्थानीय थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में विधायक और उनके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। सूत्रों के मुताबिक, ढिल्लों और उनके सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग की और हड़कंप मचने का फायदा उठाकर फरार (Escapes) होने की कोशिश की।

इस हमले में एक पुलिस जवान घायल हो गया है। खबरों की मानें तो विधायक हरमीत पठानमाजरा (Harmeet Singh) ने घायल पुलिसकर्मी के ऊपर से अपनी गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विधायक और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर वाहन में सवार होकर भागे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार को पकड़ लिया है, लेकिन विधायक स्कॉर्पियो वाहन में फरार हैं।

घटना के बाद से पूरे इलाके में पुलिस की तलाशी अभियान शुरू हो गया है। पुलिस की बड़ी टीमें विधायक ढिल्लों (Harmeet Singh) का पीछा कर रही हैं और उन्हें ढूंढने में जुटी हुई हैं। इस पूरे प्रकरण ने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

गौरतलब है कि विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों (Harmeet Singh) पर एक बलात्कार का serious आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हिरासत से फरार होना और पुलिस पर हमला करना, यह घटना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाती है। अब यह देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस आरोपी विधायक को फिर से गिरफ्तार कर पाती है।

यह घटना राज्य की सियासी गलियारों में भी तूफान ला दिया है। विपक्षी दलों द्वारा इस मामले पर AAP सरकार पर नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया जा सकता है। जनता की नजरें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे इस पूरे मामले का सच सामने आ सके और न्याय की प्रक्रिया तेज हो।

Ather 450 Apex को मिला अनोखा Infinite Cruise फीचर – 3 नए मोड!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading