महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद में विस्फोट!

blast-in-the-mosque-beed-utthanexpress
Share the News

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में बीती देर रात 2.30 बजे एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था। जिससे धार्मिक स्थल के कुछ भाग को थोडा नुकसान पंहुचा ! अब इस विस्फोट को करने के आरोपी को लेकर चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। आरोपी ने विस्फोट से पहले इंस्टाग्राम पर एक रील बनाई थी और इसमें वह स्टाइल में सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में उसने एक हाथ से जिलेटिन की छड़ियां भी पकड़ रखी हैं।

 इस मामले में आरोपी विजय गव्हाणे ने विस्फोट को अंजाम देने से पहले इंस्टाग्राम पर रील बनाई। विडियो के आधार पर इस मामले में विजय गव्हाणे के साथ श्रीराम सागडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मस्जिद में दो युवकों ने जिलेटिन का उपयोग कर विस्फोट किया। इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। संभाजीनगर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलवाडा पुलिस थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading