Weekly Horoscope: 7 December2025 to 13 December2025 !

Share the News
Weekly Horoscope: 7 December2025 to 13 December2025 !

Weekly Horoscope 7 December 2025 to 13 December2025 : यह राशिफल सामान्य जानकारी पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।

आपका सप्ताह मंगलमय हो!

मेष राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह आपके व्यापार में प्रभावी वृद्धि होगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से आपके विवाद हल हो सकते हैं। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्य योजना से धन लाभ होगा। गुप्त साधनों के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। सप्ताह की शुरुआत इन्टरव्यू आदि के लिये काफी अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म आदि में आप अत्यन्त सक्रिय रहने वाले हैं। पुरानी देनदारी के समाप्त होने से आप तनावमुक्त भी हो सकते हैं। रविवार और शनिवार अत्यन्त शुभ रहेंगे।

 प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के मन में करियर को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भाव रहेगी। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखने का प्रयास करें। नकारात्मक स्थिति में आपको उग्र होने से बचना चाहिये। पुराने मित्रों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। प्रेमी जन आपके क्रोध से आहत हो सकता है। आप कुछ आर्थिक कारणों से अपने परिजनों के ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। अपना व्यवहार सबके प्रति अच्छा रखें। मंगलवार और गुरुवार को थोड़ा ध्यान रखें।

 गरीब लोगों को गरम कम्बल और वस्त्र प्रदान करें।

वृषभ राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

इस सप्ताह आप गम्भीर मुद्दों को लेकर थोड़े विचारशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन करने के विकल्पों पर काम कर सकते हैं। छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी होगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य काफी अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। आपके मन में कुछ नवीन और रचनात्मक करने की इच्छा है। लोग आपको इसके लिये प्रेरित भी करेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

 इस सप्ताह आपको अपने भाई-बहनों का विशेष ध्यान रखना चाहिये। यदि आप सर्वाइकल के रोगी हैं तो आपको चिकित्सक के बताये हुये सभी परहेजों का ध्यान रखना चाहिये। कभी-कभी आपका मन विचलित रहेगा। आप परिस्थितियों के सामने स्वयं को विवश महसूस करेंगे। लेकिन आपको प्रयास करना बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिये। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। गुरुवार का दिन सामान्य दृष्टि से कुछ कमजोर कहा जा सकता है।

हनुमान जी को मंगलवार को चमेली के तेल में मिश्रित सिन्दूर अर्पित करें।

मिथुन राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

शुभ राशिफल: दाम्पत्य जीवन को आप काफी समय देंगे। आप काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे। परिजनों के साथ आप यात्रा के लिये जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बड़े क्लाइन्ट्स के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। रविवार से मंगलवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: कारोबार में कुछ गलतियों के कारण रुकावटें आ सकती हैं। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। शरीर को पर्याप्त आराम अवश्य दें। सन्तान को पेटदर्द की समस्या होने की आशंका है। विवादित मामलों से आपको दूर रहना चाहिये। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों और व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद न करें। शुक्रवार को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

गाय को नित्य रोटी, हल्दी और गुड़ मिलाकर खिलायें।

कर्क राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 आपको समय प्रबन्धन को लेकर सजग रहना चाहिये। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के बलबूते अत्यधिक ख्याति और सम्मान अर्जित करेंगे। परिवार के लोगों को आपके प्रति गर्व की अनुभूति करेंगे। नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। आपके मित्र आपकी समय पर सहायता अवश्य करेंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। जो आपकी आवभगत से अत्यन्त प्रभावित होंगे। यह सप्ताह व्यापार को लेकर अत्यधिक शुभ है। सभी काम समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। इससे लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। मंगलवार, बुधवार और शनिवार का दिन काफी अच्छा रहेगा।

 पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। धर्म के प्रति अरुचि उत्पन्न हो सकती है। सुख-सुविधाओं की ओर आपका ध्यान कम रहेगा। छोटी-छोटी बातों का भी बारीकी से मूल्यांकन करें। जातकों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। लोग फालतू विषयों में उलझाकर आपको थोड़ा परेशान करेंगे। माता-पिता की देखभाल करने में कन्जूसी न करें। जीवनसाथी आपकी बातों से आहत हो सकता है। आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। रविवार और बुधवार का दिन काफी कमजोर रहेगा।

प्रतिदिन नारायण कवच का पाठ करें।

सिंह राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

शुभ राशिफल: प्रशासन से जुड़े लोगों पर से उच्चाधिकारियों का दबाव कम होगा। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी अच्छे अङ्क अर्जित करेंगे। इस सप्ताह युवा प्रेमियों का प्रेम विवाह तय हो सकता है। आपको आपके सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। नजदीकी सम्बन्धियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के लिये आपको समय अवश्य निकालना चाहिये। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार होगा। रविवार और गुरूवार का दिन शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: पुरुष जातक अपनी कामवासना पर नियन्त्रण रखें। विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी बना लें। किसी मित्र से अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपनी राज की बातों को शेयर न करें। सोमवार को बुध का राशि परिवर्तन आपकी निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी पर शंका करने से बचें। अपने खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। सोमवार को मन किसी कारणवश व्यथित हो सकता है। महिलाओं को थायराइड जैसी समस्या हो सकती है।

 सूर्यदेव को प्रतिदिन लाल चन्दन और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य अर्पित करें।

कन्या राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में स्थानान्तरण आदि को लेकर योजना सफल होगी। व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार के लिये समय निकालेंगे। समय शान्तिपूर्ण व्यतीत होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त केन्द्रित रहेंगे। समझदारी से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता दूर होगी। प्रेम सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। ससुराल पक्ष से आप प्रसन्न रहेंगे। नया निवेश आपके लिये अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगा।

इस सप्ताह सम्पत्ति मामलों को सुलझाने में काफी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिये सप्ताह शुभ नहीं है। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी रोजगार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी कारणवश अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। आपको नींद पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिये। माइग्रेन के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

 प्रतिदिन भगवान विष्णु मन्दिर में जाकर दर्शन करें व चार परिक्रमा करें।

तुला राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाली है। घर और व्यापार को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन निवेश करने के लिये समय उत्तम है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी सम्भावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को नये तरीके से शुरू करने का विचार बनायेंगे। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह का अन्तिम भाग अत्यन्त शुभ फलदायी होगा।

अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम के कारण शरीर का ताप बढ़ सकता है। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। कानूनी विवादों के कारण भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिये आपको ऋण लेना पड़ सकता है। चोट-खरोंच लग गयी है तो उसे हल्के में न लेते हुये उचित चिकित्सा लें। विवाह सम्बन्धी कार्यक्रमों को लेकर जल्दबाजी न करें। बुधवार और गुरुवार शुभ नहीं रहेगा।

 बुधवार को बहते जल में जौ प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 निजी सम्बन्धों में आ रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। आपके मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। कारोबार में सहयोगियों से आपको अत्यन्त लाभ होगा। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को अच्छा मञ्च मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में जॉब में स्थान-परिवर्तन होने की प्रबल सम्भावना है। किसी उच्च प्रतिष्ठान से आपको सम्मान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार बहुत शुभ रहेंगे।

रविवार को सन्तान को लेकर परेशानी होगी। सोमवार को शेयर मार्केट में निवेश सावधानीपूर्वक करें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपना नुकसान करवा सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। आपकी अपनी जीवनशैली को अत्यन्त सक्रिय रखना चाहिये। व्यायाम और प्राणायाम करने से आपको अत्यधिक लाभ होगा।

प्रतिदिन शिव जी को सात बेलपत्र अर्पित करें।

धनु राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक जीवन की समस्याओं का निराकरण होगा। आप अपने ऐश्वर्य और विलासिता पर अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। अपने आपको अत्यन्त शक्तिशाली महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में छुट्टी आदि का विचार कर लम्बी यात्रा के लिये जा सकते हैं। व्यापार में प्रगति से अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। मंगल के धनु में प्रवेश से आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं में भी वृद्धि होगी। आप कड़े निर्णय को भी सरलता से ले सकेंगे। मित्रों का सहयोग और परामर्श आपको काफी मदद पहुँचाने वाला है। रविवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा।

 इस सप्ताह नकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा नजदीकी न बढ़ायें। लोग आपसे अनैतिक कृत्यों की ओर प्रवृत्त करने का प्रयास करेंगे। वस्त्र और आभूषणों पर अत्यधिक धन खर्च कर हो सकता है। छोटे भाई बहनों की कुछ चिन्ता रहेगी। जमीन सम्बन्धी सौदों में दस्तावेजों से जुड़ी लापरवाही बड़ी समस्याओं को निमन्त्रण दे सकती है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण करके शान्ति से काम लें। सोमवार को कानूनी मामलों में सावधानी रखें। मंगलवार को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। इस दौरान चोट-चपेट से आपको सावधान रहना चाहिये।

 गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन सुबह को पाठ करें।

मकर राशिफल 

7 December2025 to 13 December2025 !

इस सप्ताह यदि आप नयी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलेंगे। विपरीत लिङ्ग के प्रति मन में आकर्षण भाव रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी सम्भावनाओं की तलाश कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। लोन चुकाने के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा है। मंगलवार को आपको अच्छे समाचार मिलेंगे।

कानूनी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। अगर अपनी रूटीन से बोर हों तो आपको घूमने जाना चाहिये। धैर्य में कमी आने के कारण आप अवसरों का बहुत अच्छा लाभ नहीं उठा पायेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। दवाइयों का सेवन मनमाने तरीके से न करें। अपने कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। सहयोगी आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। पेट में खराबी आने की सम्भावना है। बुधवार और गुरुवार का दिन सुखद नहीं रहेगा।

 गाय को गुड़ और चारा अवश्य खिलायें।

कुम्भ राशिफल

7 December2025 to 13 December2025 !

 इस हफ्ते आपके रुके हुये कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपकी निर्णय और प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। सोशल मीडिया में आप अपना प्रमोशन कर सकते हैं। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कोई बड़ी बिजनेस डील होने की सम्भावना है। परिवार में आपसी सौहाद्र और प्रेम बढ़ेगा। पढ़ाई में सुधार होने की सम्भावना है। डायबिटीज और लीवर के रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। बुधवार और गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

 अपने आप को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। चलते-फिरते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। महँगी वस्तुओं की खरीदी से बजट पर प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी कठिनाई होगी। आपको काम को लेकर कुछ तनाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपको बुखार की समस्या भी हो सकती है। गठिया के रोगियों का दर्द अचानक बढ़ सकता है। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। सप्ताहान्त में सम्पत्ति विवादों को लेकर सावधान रहें।

यथासम्भव घर में हरि कीर्तन करें।

मीन राशिफल 

7 December2025 to 13 December2025 !

सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाली है। मन में नये काम को लेकर उत्साह रहेगा। वित्तीय स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा और योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इससे उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। खेलों से जुड़े लोगों को शासन से प्रोत्साहन मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को भी काफी अच्छा समय दे पायेंगे। प्रेमी जन शनिवार को डेट पर जा सकते हैं।

 कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रखेंगे। जिनके साथ आपको सामंजस्य बिठाना पड़ेगा। रविवार को घर में छोटी-मोटी बातों के कारण झगड़ा हो सकता है। कुछ लोग आपसे कुछ अधिक ही अपेक्षा रख सकते हैं, जिससे समझदारी से आपको निपटना पड़ेगा। माता-पिता किसी बात पर आपको डाँट भी सकते हैं। अस्थमा और साइनस के रोगियों को अपनी दवाओं का विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आपको निराशा होगी। घर के स्त्री सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।

रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पीपल के पेड़ की जड़ को कच्चे दूध और जल से सींचे।

Lucknow में इंडिगो 26 की उड़ानें रद्द: पांचवें दिन भी हजारों यात्री फंसे!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading