Weekly Horoscope 23 to 29 November 2025

Weekly Horoscope 23 to 29 November 2025 :यह राशिफल सामान्य जानकारी पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।
आपका सप्ताह मंगलमय हो!
मेष राशिफल
23 to 29 November 2025
सप्ताह की शुरुआत में रिश्तेदारों से कुछ अच्छी सूचनायें मिल सकती हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। आप पर्याप्त धन अर्जित कर पायेंगे। विरोधियों को नीचा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार के लिये सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। भविष्य की योजना बना सकते हैं। बुध के राशि परिवर्तन होने के कारण कई सारे अटके काम बन सकते हैं। बुधवार से शनिवार का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
रविवार को अकारण कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार बेहद सन्तुलित रखें। जोड़ों में दर्द और गैस से पीड़ित जातको को समस्या हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्ध दाम्पत्य जीवन में परेशानी का कारण बन सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। भाई-बहनों से मतभेद विवाद का स्वरुप ले सकते हैं। शुगर के रोगियों को खान-पान का ध्यान रखना चाहिये। सोमवार को लोन सम्बन्धी कार्यों में कुछ अवरोध देखने को मिल सकते हैं। समाधान: रविवार को चींटियों को शक्कर और आटे की पँजीरी खिलायें।
वृषभ राशिफल
23 to 29 November 2025
यह पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा। समय हर दृष्टि से आपके लिये उपयुक्त है। आपको लोगों का नेतृत्व करना पड़ सकता है। सामाजिक संस्थानों में आप सेवाकार्य कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सहकर्मियों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। करियर सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। विवेक के साथ काम लेना उचित होगा। शुक्रवार और शनिवार अत्यधिक शुभ दिन सिद्ध होंगे। रविवार को आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी हो सकती है। आपको क्षमता से अधिक कार्य करने से बचना चाहिये। काम का बोझ बढ़ने से शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय करने को लेकर जल्दबाजी न करें। परिश्रम करने से पीछे न हटें। कुछ लोग आपका ध्यान भटकाने का भी प्रयास कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। रविवार से बुधवार तक का समय शुभ नहीं है।
समाधान: प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मिथुन राशिफल
23 to 29 November 2025
ये समय आपके लिये परिवर्तनकारी सिद्ध हो सकता है। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। उच्च अधिकारी आपका अत्यधिक सहयोग करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में पूरा सप्ताह व्यस्त रहेंगे। विद्वानों के रूप में आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा। सन्तान के करियर को लेकर आश्वस्त रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। भौतिक सुविधाओं में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। सम्पत्ति के मामले हल हो सकते हैं। करियर में नये विकल्पों पर सोच-विचार कर सकते हैं। रविवार और शुक्रवार शुभ दिन सिद्ध होंगे।
परिवार में अनुशासन बनाये रखना आवश्यक होगा। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। जनसम्पर्क का दायरा कम रखें। चिड़चिड़ेपन के कारण जीवनसाथी से बहस हो सकती है। ऐसे लोगों से दूर रहें जो पीठ पीछे बुराई करते हों। कुछ ऐसी घटनायें घट सकती हैं जो आपको अप्रिय लग सकती हैं। आपको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में धोखा खा सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। अजनबी लोगों से लेन-देन को लेकर सावधान रहें। समाधान: प्रतिदिन शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलायें।
कर्क राशिफल
23 to 29 November 2025
यह पूरा सप्ताह व्यस्तता में बीतेगा। आपकी महत्वाकांक्षाओं का लाभ आपकी कम्पनी को होगा। अटके हुये सौदे आपको लाभ पहुँचा सकते हैं। उच्च पदासीन लोग अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभायेंगे। विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह सम्भावनायें अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपसे किसी यात्रा की इच्छा प्रकट कर सकता है। व्यापारिक सहयोगियों से समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपेक्षिक प्रगति होगी। निजी रिश्तों को नयी ऊर्जा देने की आवश्यकता है। रविवार और मंगलवार महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त दिन रहेगा।
अधिकारियों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। तनाव और प्रदूषण के कारण नेत्र से जुड़े रोग उभर सकते हैं। अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तनाव कम करने के लिये योगाभ्यास करें। दूसरों के मामलों में अपनी राय देने से बचें। मित्र किसी कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। प्रतिद्वन्द्वी आपकी शिकायत कर सकते हैं। सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ प्रतिकूल सा प्रतीत होता है। पारिवारिक जीवन प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखें। गुरूवार से शनिवार कमजोर दिन सिद्ध होंगे। समाधान: शनिवार को किसी शिवमन्दिर में घी के दीपक लगायें।
सिंह राशिफल
23 to 29 November 2025
पूरा सप्ताह बहुत ही अच्छा बीतेगा। प्रेमी जन के साथ समय बिताने का प्रयास रहेगा। जॉब के प्रति फोकस बनाये रखेंगे। इसके लिये आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। स्वयं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। बुजुर्ग व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाने में सहायता कर सकता है। सोमवार और मंगलवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिये कुछ खास नहीं है। निराश करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। सोमवार को किसी सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। लोग आपके ऊपर किसी गलत बात की जिम्मेदारी डाल सकते हैं। अपनी बातों को किसी पर थोपने से आपको बचना चाहिये। सिनेमा से जुड़े लोगों को कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार और शनिवार शुभ नहीं रहेंगे। समाधान: मंगलवार को हनुमान सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशिफल
23 to 29 November 2025
नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये सप्ताह बहुत शानदार रहेगा। नये सम्पर्क बनेंगे। बच्चों के व्यवहार से आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। काम की अधिकता के बावजूद अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। कार्यक्षेत्र में विवेक और सूझबूझ का परिचय देंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। सप्ताह के अन्तिम दो दिन खुशहाली भरे सिद्ध होंगे। अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कुसंगति से दूर रहें वरना आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है। मंगलवार को किसी को उधार न दें। कन्धों में समस्या होने की सम्भावना है। भाई-बहनों से कड़वाहट हो सकती है। लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। घर के मुद्दों को बाहर के लोगो से चर्चा न करें। सोमवार को परिवार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। रविवार को यात्रा करना उचित नहीं है। समाधान: श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
तुला राशिफल
23 to 29 November 2025
इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। अपने काम की बेहतर मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में तेजी आ सकती है। आपकी मनःस्थिति अत्यन्त सन्तुलित रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सप्ताह शुभ है। अध्यात्मिक चिन्तन में आप अत्यन्त आकर्षित हो सकते हैं। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।
इस सप्ताह आप में बल और ओज की कुछ कमी रहेगी। नये लोगों को नौकरी पर रख रहें तो सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य में पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। सम्वेदनशील मुद्दों पर चर्चा से दूरी बनाये रखें। सोच-समझकर ही बोलें वरना विवादों में फँस सकते हैं। विदेश में रह रहे परिजनों की कुछ चिन्ता हो सकती है। पिता से वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में धोखा खा सकते हैं। जीवनसाथी की बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। समाधान: ताम्रपात्र में जल, रोली एवं लाल पुष्प मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
वृश्चिक राशिफल रविवार
, 23 to 29 November 2025
सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। पूरा सप्ताह लगभग शान्ति से ही व्यतीत होगा। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा होगा। कुछ समस्या ऐसी सामने आ सकती है, जिसका निराकरण केवल आप कर पायेंगे। कुटुम्बजनों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे। लोगो का विश्वास आपके प्रति बढ़ेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता का आनन्द लेंगे। मंगलवार का दिन प्रेमी जन के लिये काफी बेहतर होगा। बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिये शुभ रहेगा।
व्यापार में बढ़ोत्तरी करने के लिये भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। मन में आशंका रहेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। हड्डियों में कमजोरी बढ़ सकती है। समस्याओं को बातचीत से सुलझायें। किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। भरपूर मात्रा में नींद अवश्य लें। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। धन खर्च करने में कन्जूसी न रखें। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। शुक्रवार को आपका मन उदास रहेगा। शनिवार को नींद में कमी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। समाधान: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगायें।
धनु राशिफल
23 to 29 November 2025
इस सप्ताह आपको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अपनी स्वतन्त्रता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। बॉस से वैचारिक भिन्नता के बावजूद पदोन्नति होगी। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल दिख रही है। किसी महत्वपूर्ण बैठक में भाग ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध अच्छे रखें। करियर में शानदार अवसर मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। दोस्तों और परिजनों से अपनी बात सामने रखें। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपने स्वभाव में मृदुता रहेगी। दूरस्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। रविवार और शुक्रवार के दिन शुभ रहेंगे।
परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने से बचें। अपनी कमजोरी को छिपाने का प्रयास न करें। दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। अनावश्यक चिन्ताओं से दूर रहें। मंगलवार को भ्रम की स्थिति में रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से आपकी मन:स्थिति विचलित हो सकती है। रिश्तेदारों से सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। सप्ताह के मध्य में सर्दी-खाँसी की समस्या हो सकती है। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। समाधान: शिव जी के मन्त्रों का जप करें।
मकर राशिफल
23 to 29 November 2025
इस सप्ताह आप पर बहुत सारे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। प्रियजनों से मिलना हो सकता है। अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। प्रणय सम्बन्धों में रोमान्स की भावना की अधिकता रहेगी। इस सप्ताह आपको कुछ उपहार मिल सकते हैं। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। दूरस्थ स्थानों के भ्रमण की योजना बना सकते हैं। मंगलवार और बुधवार का दिन बहुत ही शुभ होगा।
सप्ताह की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास कम रहेगा। अपने खान-पान की आदतों को नियन्त्रित रखें। अपने हितों को लेकर लापरवाही न करें। अन्यथा किसी छोटे से मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। अपने आसपास के वातावरण में कुछ कमी सी महसूस करेंगे। परिजनों से वैचारिक भिन्नता रहेगी। अनावश्यक प्रपंचों से स्वयं को दूर रखें। निवेश में सावधानी रखनी आवश्यक होगी। रविवार और शुक्रवार का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। समाधान: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशिफल
23 to 29 November 2025
नये रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। वाहन और आभूषण में निवेश कर सकते हैं। पूर्व में की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। कारोबार को लेकर विदेश यात्रा होने की सम्भावना है। सप्ताह के मध्य में आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी प्रतिभा लोगों के समक्ष व्यक्त होगी। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। रविवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा।
व्यर्थ के सम्बन्धों में अपना समय बर्बाद न करें। लोगों को अपनी गुप्त बातें बताने से बचें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिजनों की नर्म सेहत आपके लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। वरिष्ठ जनों से मनमुटाव हो सकता है। कुछ लोग आपके विषय में गलत बातें फैला सकते हैं। विशेष रूप से नजदीकी लोगों पर नजर बनाये रखें। सप्ताह के मध्य में आपका खर्च बढ़ने की सम्भावना बन रही है। सर्दी को लेकर सावधान रहें सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। भोग-विलास में बहुत सारा धन खर्च करेंगे। मंगलवार और बुधवार का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। समाधान: प्रतिदिन सन्ध्या के समय शनि स्तोत्र का नित्य पाठ करें।
मीन राशिफल
23 to 29 November 2025
व्यापार में आपकी कोई गम्भीर समस्या दूर होगी। सामान्य रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बॉस आपकी सराहना करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के लिये जा सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिये प्रयत्न करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। मित्र आपकी भरसक सहायता करने का प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। रविवार से गुरुवार तक का समय आपके लिये बहुत अच्छा रहेगा।
यदि किसी विषय को लेकर सन्देह में हैं तो उसकी जाँच पड़ताल कर लें। हृदय रोगियों को खान-पान का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। कर्ज लौटाने का दबाव रहेगा। शत्रुओं की सङ्ख्या बढ़ सकती है। शुक्रवार को सामाजिक जीवन से जुड़े लोग लोकप्रियता के चक्कर में गलती कर सकते हैं। शनिवार को ठण्ड के कारण कान में पीड़ा हो सकती है।
समाधान: विष्णु जी के मन्दिर में पीली मिठाई का भोग लगायें।”
SIR Form 2025: घर बैठे भरें फॉर्म, Step-by-Step गाइड!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “Weekly Horoscope 23 to 29 November 2025”