Weekly Horoscope 10 to 16 November 2025

Share the News
Weekly Horoscope 10 to 16 November 2025

Weekly Horoscope 10 to 16 November 2025 :यह राशिफल सामान्य जानकारी पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।

आपका सप्ताह मंगलमय हो!

मेष राशिफल

10 to 16 November 2025

सप्ताह का आरंभ अत्यंत शुभ रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। वक्री गुरु अचानक धन लाभ का योग बना रहे हैं। छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। आप घर की सजावट पर अधिक समय देंगे। बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा। कार्यस्थल से अवकाश की प्राप्ति हो सकती है। रविवार और शनिवार विशेष शुभ रहेंगे। सोमवार को कुछ निकटस्थ लोगों द्वारा विश्वासघात हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। अतः विशेष सतर्कता बनाए रखें। लघु उद्योगों में बड़ा निवेश करने से पूर्व समुचित जाँच अवश्य कर लें। ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। राशि स्वामी मंगल व बुध की युति के प्रभाव से तंत्रिका तनाव की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशिफल

10 to 16 November 2025

इस सप्ताह परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। शेयर बाजार से आर्थिक लाभ की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव चर्चा में रहेंगे। मानसिक स्तर पर आप संतुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बना रहेगा तथा वे किसी नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। सोमवार और मंगलवार का दिन विशेष लाभदायक रहेगा।इस सप्ताह संदिग्ध प्रतिष्ठा वाले लोगों के साथ उठने-बैठने से बचें। वक्री गुरु के प्रभाव से कान या अस्थमा संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आपका कोई निजी रहस्य खुलने का अंदेशा है। क्रोधित या आक्रामक व्यवहार प्रदर्शित करने से स्वयं को रोकें। वाहन में किसी प्रकार की खराबी आ सकती है। शुक्रवार और शनिवार का दिन विशेष शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: इन संभावित बाधाओं से बचाव के लिए शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे एक चौमुखा दीपक जलाएँ।

मिथुन राशिफल

10 to 16 November 2025

 इस सप्ताह का आरंभ अत्यंत सुखद और अनुकूल रहेगा। सभी की प्रशंसा करने के कारण लोग आपसे विशेष स्नेह रखेंगे। पुरुष जातकों का व्यक्तित्व युवतियों को आकर्षित कर सकता है। इस सप्ताह आपका मन रोमांटिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेगा। व्यवसाय में हुई आय से पूर्व के हानि की पूर्ति का अवसर मिलेगा। प्रभावशाली संवाद के बल पर मित्रों से हुए मतभेद दूर करने में सफलता प्राप्त होगी। तीर्थयात्रा की योजना भी बन सकती है। रविवार और गुरुवार का दिन विशेष शुभ फलदायी रहेगा। इस सप्ताह नई-नई विचारधाराओं के प्रति आकर्षण रहेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में मन अनमना-सा रह सकता है। अत्यधिक सोच-विचार के चलते कई उत्तम अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के विचारों से आपका मतभेद बना रह सकता है, किंतु उनका अपमान करने से अवश्य बचें। शारीरिक रूप से जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। साथ ही, जीवनसाथी के मन में आपके प्रति कुछ नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है।

उपाय: इन संभावित कठिनाइयों से मुक्ति के लिए प्रतिदिन श्रीमद्भागवत गीता के अध्यायों का पाठ करना श्रेयस्कर रहेगा।

कर्क राशिफल

10 to 16 November 2025

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर निरंतर प्राप्त होते रहेंगे। सप्ताह के दौरान आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकते हैं। सप्ताह का आरंभ अत्यंत अनुकूल रहेगा। धार्मिक एवं पुण्य कार्यों में आपकी आर्थिक सहभागिता रहेगी। वैवाहिक जीवन में स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। अपने लक्ष्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना लाभकारी रहेगा। वेतनभोगी जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष शुभकारी रहने वाला है। छात्रों को परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मंगलवार एवं शनिवार को व्यवसाय में पर्याप्त आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।सप्ताह के आरंभ में अनावश्यक वार्तालाप और मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। रविवार को मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। परिश्रम के अनुपात में फल न मिलने से मन उदास हो सकता है, हालाँकि आप इन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। निरुद्देश्य यात्राओं से परहेज करना उचित रहेगा। वित्तीय लेन-देन में सजगता बरतनी आवश्यक है। नए परिचितों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय में सतर्कता आवश्यक है। शत्रुओं के प्रकार मन में एक अदृश्य आशंका बनी रह सकती है। ज्येष्ठ भ्राता के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।

परिहार उपाय: इन संभावित चुनौतियों के निवारण हेतु प्रतिदिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा।

सिंह राशिफल

10 to 16 November 2025

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। छात्रवृत्ति जातक अपनी शिक्षा में गहन एकाग्रता का अनुभव करेंगे। आय के नए अतिरिक्त स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। ज्येष्ठ भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी के साथ भ्रमण हेतु किसी रमणीय स्थल की यात्रा का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी द्रुत निर्णय क्षमता की सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आत्मीयता और गहराई आएगी, जिससे जीवनसाथी के साथ गंभीर विमर्श संभव हो सकेगा। न्यूनतम प्रयासों से दुष्कर कार्य भी सिद्ध हो जाएंगे तथा उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। रविवार, गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन विशेष शुभ फलदायी रहेगा।व्यवसाय में तकनीकी अवरोधों के कारण कार्यप्रवाह बाधित हो सकता है। पिता के साथ संबंधों में सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करें, क्योंकि किसी विषय पर मतभेद उजागर हो सकता है। परिवारजनों की भावनाओं का आदर करना आवश्यक है। साझेदारी के व्यवसाय में नए प्रयोगों से सावधानी बरतें। संपत्ति संबंधी लेन-देन में विवेकपूर्ण निर्णय लें। कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। सोमवार और मंगलवार के दिन कुछ विचित्र अनुभव हो सकते हैं।

परिहार उपाय: संभव हो तो तुलसी के पौधे के नीचे की मिट्टी का लेप बनाकर स्नान करें, इससे शुभता प्राप्त होगी

कन्या राशिफल

10 to 16 November 2025

 सप्ताह का आरंभ आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने प्रियजन के साथ अत्यंत स्नेहपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके संबंध अति मधुर रहेंगे। परिवार के किसी कनिष्ठ सदस्य को उसके व्यवसाय में विशेष सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप कोई नया व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा और जीवनशैली में संतुलन बना रहेगा। आय के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होंगे। रविवार, सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए सर्वाधिक अनुकूल रहेंगे।

 सप्ताह के मध्य में व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। कठोर वचनों से निकटस्थ लोग नाराज हो सकते हैं। अपना समय व्यर्थ गंवाना उचित नहीं रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। अपने सहायकों पर अविश्वास करना भी अनुचित होगा। दूसरों के दबाव में आकर अपने कार्य को प्रभावित न होने दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन प्रतिकूल रह सकता है।

परिहार उपाय: प्रतिदिन ‘गजेंद्र मोक्ष’ का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

तुला राशिफल

10 to 16 November 2025

यह सप्ताह आपको करियर में अत्यन्त शुभ परिणाम देगा। रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से आप महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। अपने समय का सदुपयोग करेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन अत्यन्त सौहाद्रपूर्ण रहने वाला है। भौतिक सुख एवं विलासिता पर आप धन खर्च कर सकते हैं।

आपको कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये। कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह शुभ नहीं है। कारोबार में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिजन का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। आपकी प्रिय वस्तु गुम हो सकती है। सेहत को लेकर जागरूक रहें। सर्वाइकल और कन्धों में दर्द की शिकायत होने की आशंका है। योग और व्यायाम करने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताहान्त में जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।

समाधान: माता लक्ष्मी के समक्ष घी का एक दीपक नित्य प्रज्वलित करें।

वृश्चिक राशिफल

10 to 16 November 2025

 इस सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत करना लाभप्रद सिद्ध होगा। आप परिजनों के साथ गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। घर पर कुछ संबंधियों के आगमन से माहौल आनंदित रहेगा। शैक्षणिक क्षेत्र में आपको उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे। अपने प्रेमी या प्रेमिका के सामने मन की बात रखने का उचित समय है। यदि आप किसी साक्षात्कार में भाग ले रहे हैं तो सफलता की संभावनाएं प्रबल हैं। निवेश के लिहाज से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा और आप सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा तथा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार के पश्चात का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। वक्री गुरु के प्रभाव से निकट संबंधियों के साथ संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाह के विषय में जल्दबाजी न दिखाएं। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर स्वार्थी व्यवहार कर सकते हैं, सजग रहें। धन की बचत करना इस सप्ताह आवश्यक है। महिला जातकों को विटामिन डी की कमी के कारण शारीरिक पीड़ा या कमजोरी का अनुभव हो सकता है, अतः पर्याप्त धूप लेना और संतुलित आहार का ध्यान रखना आवश्यक है। रविवार और सोमवार को कार्यों के प्रति असहजता का अनुभव हो सकता है।

परिहार उपाय: इन चुनौतियों से मुक्ति पाने के लिए बहते हुए जल (नदी, नहर आदि) में बताशे प्रवाहित करें।

धनु राशिफल

10 to 16 November 2025

 सप्ताह का प्रथम दिन आप काफी अच्छी तरह से उल्लास में बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये यह सप्ताह बहुत अच्छा है। गुरुवार को आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। जीवनसाथी के द्वारा आपको काफी अच्छा व्यवहार देखने को मिलेगा। व्यापार में आपको नये निवेशक मिल सकते हैं। जिसका आप भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपने संसाधनों का अच्छा उपयोग कर लेंगे। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से आपको आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर पर कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है। सप्ताहान्त में रुकी हुयी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे।

 इस सप्ताह द्वादश भाव में बुध और मंगल के प्रभाव के कारण आपको कुछ बुरे स्वप्न व अनुभव हो सकते हैं। जिसके कारण आप थोड़ा विचलित हो सकते हैं। तकनीकी उपकरणों में खराबी आ सकती है। सोमवार को आप किसी मामले में उलझ सकते हैं। भाइयों और सम्बन्धियों से झगड़ा हो सकता है। गलत जानकारियों के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सप्ताहान्त में सन्तान की वजह से आप कुछ परेशान हो सकते हैं।

समाधान: गाय को हरी सब्जियाँ व गुड़ खिलायें।

मकर राशिफल

10 to 16 November 2025

 सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाली है। कारोबारी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। सहकर्मियों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें। नये रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको कारोबार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय बितायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

नये वैवाहिक सम्बन्धों में कुछ अनबन जैसी परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। जीवनसाथी पर क्रोध न करें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद करना उचित नहीं है। सप्ताह के मध्य में आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। बुधवार का दिन आपके स्वास्थ्य के लिये शुभ नहीं है। रक्तचाप के रोगियों को बुखार होने की सम्भावना है। बाहर का तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। गुरुवार को घर में किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है।

समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

कुम्भ राशिफल

10 to 16 November 2025

:सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिये अत्यन्त शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर भी आप कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद सौंपा जा सकता है। आय के अस्थायी स्रोत स्थायी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। रियल एस्टेट में आप धन निवेश कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। पुराना उधार चुकाने का प्रयास सफल होगा।

इस सप्ताह आपके मन में कुछ आशंकायें घर कर सकती हैं। इसीलिये अपना मस्तिष्क सदैव खुला रखें। किसी के दबाव और बहकावे में न आयें। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा। सप्ताहान्त में आपके चलते हुये कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। चोट लगने की आशंका है। नशे और कुसंगति से आपको दूर रहना चाहिये। शुक्रवार के दिन किसी परिजन को लेकर परेशान हो सकते हैं।

समाधान: भगवान विष्णु को तुलसी काष्ठ का चन्दन बनाकर अर्पित करें।

मीन राशिफल

10 to 16 November 2025

 इस सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त शुभ रहने वाली है। पूरा सप्ताह आपको उत्तरोत्तर उन्नति के लिये प्रेरित करेगा। प्रेम सम्बन्धों के लिये यह सप्ताह अत्यन्त भाग्यशाली है। युवा अपने क्रश के साथ समय बिता सकते हैं। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह बहुत शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिये अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। अपने महत्वपूर्ण एसेट्स की सुरक्षा के लिये आप बीमा कवर ले सकते हैं। जॉब में आपकी लोग अत्यधिक सराहना करेंगे। सप्ताहान्त आपको धन लाभ के अवसर सुनिश्चित करायेगा।

 सप्ताह की शुरुआत आपको कुछ भावनात्मक चोंट पहुँचा सकती है। आपको भागदौड़ और मेहनत के कारण कभी-कभी थकान भी महसूस होगी। कामवासना के अतिरेक से बचें। इससे आपकी छवि पर भी अप्रत्यक्ष रूप से बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बच्चे अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। इसीलिये उन पर नियन्त्रण रखें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का निरादर करने का प्रयास करेंगे।

समाधान: प्रतिदिन श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Mahindra XEV 9S: ‘स्क्रीम इलेक्ट्रिक’ इवेंट में 27 नवंबर को होगी इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की वर्ल्ड प्रीमियर


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “Weekly Horoscope 10 to 16 November 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading