Numerology Prediction 2026 : आपके जन्मांक (Driver Number) के अनुसार जाने कैसा रहेगा नया साल

जानिए 2026 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है! अपने जन्मांक (Driver Number) के अनुसार पाएं सफलता, धन और समृद्धि के अद्भुत टिप्स। #Numerology Prediction 2026
क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके जीवन में अंकों का एक विशेष महत्व है? जिस दिन आप पैदा हुए, उस दिन की तारीख भी एक अंक है। अंकशास्त्र (न्यूमेरोलॉजी) के अनुसार, यह अंक या ‘Driver Number’ आपके व्यक्तित्व और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है। आने वाला वर्ष 2026, जिसका कुल अंक 1 (2+0+2+6=10, 1+0=1) है, एक विशेष ऊर्जा लेकर आ रहा है। यह ‘सूर्य’ या ‘राजा’ के अंक का प्रतिनिधित्व करता है और हर जन्मांक (Driver Number) वाले व्यक्ति के लिए अलग-अलग अवसर लेकर आएगा। आइए, जानते हैं कि आपके जन्मांक (Driver Number0 के अनुसार 2026 आपके लिए क्या संभावनाएं लेकर आया है और सफलता पाने के लिए क्या करें व क्या न करें।
Numerology Prediction 2026: जन्मांक (Driver Number) 1 वालों के लिए (जन्म तिथि: 1,10,19,28)
यदि आपका Driver Number 1 है, तो 2026 आपके लिए बेहद शुभ है। ‘राजा’ (2026) का ‘राजा’ (आप) से मिलन होगा। यह वर्ष लंबे समय से अटके कार्यों जैसे शादी, संतान प्राप्ति, मकान निर्माण, विदेश यात्रा आदि को पूरा करवाने में सहायक होगा। सफलता के चांस अधिक हैं।
क्या करें: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें (यदि सूर्य दिखाई न दे, तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके तांबे के लोटे से जल डालें और उस जल को पौधों में दें)। क्या न करें: काले रंग के अधिक प्रयोग से बचें।
जन्मांक 2 वालों के लिए (जन्म तिथि: 2,11,20,29):
अंक 2 चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे ‘रानी’ कहा जाता है। 2026 में ‘राजा’ और ‘रानी’ का मिलन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। नौकरी में प्रमोशन, व्यवसाय में विस्तार और सभी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति के योग बन रहे हैं।
क्या करें: चांदी के गिलास में पानी पीने की आदत डालें, इससे सफलता की संभावना बढ़ेगी।
क्या न करें: काले रंग से दूरी बनाए रखें।
जन्मांक 3 वालों के लिए (जन्म तिथि: 3,12,21,30):
आपका अंक गुरु (बृहस्पति) से जुड़ा है, जो राजा के मुख्य सलाहकार हैं। राजा (2026) का नजर गुरु पर टिकना आपके लिए लाभकारी है। शिक्षा, परामर्श, सोशल मीडिया और हीलिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
क्या न करें: सफेद रंग के अति प्रयोग से बचें।
जन्मांक 4 वालों के लिए (जन्म तिथि: 4,13,22,31):
अंक 4 राहु से संबंध रखता है। राहु एक चुनौतीपूर्ण ग्रह है, लेकिन 2026 में राजा की कृपा आप पर भी रहेगी। विशेष रूप से वकालत, सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वालों को फायदा होगा।
क्या करें: स्ट्रे डॉग्स (आवारा कुत्तों) की सेवा करें।
क्या न करें: काले रंग से दूरी बनाए रखें।
जन्मांक 5 वालों के लिए (जन्म तिथि: 5,14,23):
अंक 5 बुध का है, जिसे ‘राजकुमार’ कहा जाता है। 2026 में राजा और राजकुमार का मिलन आपको अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। शादी, व्यवसाय या विदेश में बसेरा जैसे रुके काम पूरे हो सकते हैं।
क्या करें: हरे रंग का अधिक प्रयोग करें (कपड़े, रुमाल, सब्जियां)।
क्या न करें: लापरवाही से बचें।
जन्मांक 6 वालों के लिए (जन्म तिथि: 6,15,24):
यह अंक शुक्र ग्रह से जुड़ा है। 2026 में शुक्र और सूर्य का संयोग आपके लिए शुभ है। होटल, रेस्तरां, ज्वेलरी, लग्जरी बिजनेस या मीडिया से जुड़े लोगों को खास फायदा मिलेगा।
क्या करें: सफेद वस्तुएं (दूध, दही, चावल आदि) दान करें।
क्या न करें: पीले रंग के अति प्रयोग से बचें।
जन्मांक 7 वालों के लिए (जन्म तिथि: 7,16,25):
आपका अंक केतु से संबंधित है। 2026 में राजा और केतु का संयोग आपके लिए अच्छा रहेगा। हीलिंग, टेक्नोलॉजी, आईटी, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है।
क्या करें: कुत्तों की सेवा करें।
जन्मांक 8 वालों के लिए (जन्म तिथि: 8,17,26):
अंक 8 शनि देव का है। चूंकि शनि और सूर्य में मित्रता नहीं होती, अतः 2026 में आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नए व्यवसाय या बड़े निवेश से पहले दो बार सोचें। स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। क्या करें: गरीब और मजदूर लोगों की मदद करें, उन्हें खुश रखें।
जन्मांक 9 वालों के लिए (जन्म तिथि: 9,18,27):
अंक 9 मंगल का प्रतीक है और 2026 आपके लिए सबसे शुभ वर्ष साबित हो सकता है। ‘राजा’ और ‘मंगल’ का यह मिलन आपकी सारी रुकावटें दूर कर सकता है। धन लाभ के शानदार अवसर आएंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
क्या करें: हनुमान जी की उपासना करें, बजरंग बाण का पाठ करें और लाल रंग का धागा धारण करें या तिलक लगाएं।
याद रखें, अंकशास्त्र एक मार्गदर्शक है। Numerology Prediction 2026 की यह शुभ संभावनाएं तभी फलीभूत होंगी जब आप कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और उचित तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे। इन सरल उपायों को अपनाकर आप इस शक्तिशाली वर्ष की ऊर्जा को अपने पक्ष में कर सकते हैं और सफलता के नए शिखर छू सकते हैं।
बाल-बाल बची Nora Fatehi : भयावह कार एक्सीडेंट!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
