वाराणसी में पुलिस से भिड़ीं विधायक Pallavi Patel, गाली के खिलाफ कार्रवाई की मांग!

Share the News
वाराणसी में पुलिस से भिड़ीं विधायक Pallavi Patel, गाली के खिलाफ कार्रवाई की मांग!


वाराणसी में पुलिसकर्मी द्वारा गाली दिए जाने के बाद विधायक पल्लवी पटेल ने किया तीखा प्रतिरोध (Protest)। हेमंत पटेल हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन। #Pallavi Patel, #Varanasi


वाराणसी 10 Feb । अपना दल (कमेरावादी) की विधायक Pallavi Patel और पुलिसकर्मियों के बीच गुरुवार को वाराणसी में तीखी झड़प हो गई। यह विवाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का घेराव करने के प्रयास के दौरान तब शुरू हुआ, जब पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। हालांकि, स्थिति तब और गरमा गई, जब विधायक ने आरोप लगाया कि एक पुलिस कर्मचारी ने उन्हें गाली दी है। इसके बाद पल्लवी पटेल ने गुस्से में आकर पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

घटना की शुरुआत वाराणसी के 12वीं के छात्र हेमंत पटेल (Pallavi Patel) की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर हुई। विधायक पल्लवी पटेल अपने समर्थकों के साथ पीएमओ कार्यालय का घेराव करने के लिए जा रही थीं। रास्ते में गुरु चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया था कि पीएमओ के आसपास धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है और वे शास्त्री घाट पर प्रदर्शन कर सकती हैं या कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दे सकती हैं।

लेकिन विधायक ने पुलिस की चेतावनी को नहीं माना और आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। इस पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनके रास्ते को रोक दिया। यह देखकर पल्लवी पटेल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेडिंग को हटाने का जोरदार प्रयास किया। वह स्वयं बैरिकेडिंग पर चढ़ गईं, यह परवाह किए बिना कि इससे उन्हें चोट लग सकती है।

“पुलिसकर्मी ने दी गाली, किसी को नहीं छोड़ूंगी” बोली Pallavi Patel

इसी दौरिक विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा, “मैं आगे बढ़ रही थी तो पुलिस के एक कर्मचारी ने मुझे गाली देकर के बात करी। मैंने इनको वक्त दिया है कि आप उस व्यक्ति को चिन्हित करिए, उसके खिलाफ कार्रवाई करिए।” उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा, “अगर कार्रवाई नहीं करेंगे, तो यहां का पुलिस प्रशासन और जितने भी सीनियर अधिकारी यहां खड़े थे, वो सब विधानसभा में नजर आएंगे। मैं छोड़ूंगी किसी को नहीं।”

उन्होंने पुलिस पर अपने साथियों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनकी महिला कार्यकर्ताओं को धकेला गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। पल्लवी पटेल ने कहा, “डेढ़ घंटा हम धूप में बैठे हैं। हमको बैठने का कोई स्थान नहीं दिया गया। मैं भी एक जनप्रतिनिधि हूं। तो एक जनप्रतिनिधि के साथ अगर यह हो रहा है, तो आप सोचिए जनता का इस सरकार में क्या हाल है?”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच हो रही नोकझोंक साफ दिख रही है। वीडियो में पल्लवी पटेल को बैरिकेडिंग को हिलाते और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस करते देखा जा सकता है।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच के तनावपूर्ण रिश्ते को उजागर कर दिया है। विधायक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब निगाहें पुलिस प्रशासन की ओर हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। पुलिस की ओर से अभी तक आरोपी कर्मचारी को चिन्हित करने या विधायक के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं, पल्लवी पटेल ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले को चुपचाप नहीं बैठेंगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगी। हेमंत पटेल हत्याकांड में न्याय की लड़ाई और अपने सम्मान के लिए की गई यह लड़ाई अब एक राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है, जिसकी गूंज आने वाले दिनों में और सुनाई दे सकती है।

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA

BOB IT Recruitment 2026: 441 पदों पर ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading