लखनऊ में ‘I ❤ YOGI! होर्डिंग्स ! BJP युवा मोर्चा का जवाब !

लखनऊ में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के जवाब में BJP युवा मोर्चा ने ‘I Love YOGI !’ और ‘I LOVE Bulldozer’ होर्डिंग्स लगाईं। पढ़ें पूरी खबर।
लखनऊ 28 sep : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी गलियारों में इन दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ मामले ने गर्माहट पैदा कर दी है। इसी विवाद के बीच एक नया मोड़ तब आया जब भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ”I Love YOGI और ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग्स लगाकर स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।
यह कार्यवाही भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ इकाई के महासचिव अमित त्रिपाठी की अगुवाई में की गई। सोशल मीडिया पर सामने आई (‘I Love YOGI) इन होर्डिंग्स की तस्वीरों ने विवाद को एक नई दिशा दे दी है और राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। यह कदम सत्तारूढ़ दल की युवा इकाई की ओर से ‘आई लव मोहम्मद’ मामले में दिया गया सीधा जवाब माना जा रहा है।
विवाद की शुरुआत कानपुर से
गौरतलब है कि यह पूरा विवाद 9 सितंबर को कानपुर से शुरू हुआ था, जहाँ बारावफात के जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाए गए थे। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ा जब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है।लेकिन जिस तरह से इसे फैलाया जा रहा है उससे शक पैदा होता है ! कही देश में पड़ोसी देश नेपाल के हालत तो नहीं पैदा किये जा रहे !
धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों जैसे बरेली, बदायूं, और वाराणसी से लेकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहाँ विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई की खबरें सामने आईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई थी नाराजगी
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं पर गंभीर नाराजगी जताई थी। बरेली सहित कई जिलों में हुई घटनाओं पर उन्होंने देर रात हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि दशहरा बुराई के दहन का पर्व है और ऐसी कार्रवाई की जाए कि उपद्रवी दोबारा ऐसी गलती करने की हिमाकत न कर सकें।
सीएम योगी ने विशेष रूप से कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, और बरेली जैसे शहरों में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों की संपत्तियों की जांच का आदेश दिया था। उन्होंने इसे प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की सुनियोजित साजिश बताया था।
भाजपा युवा मोर्चा का होर्डिंग्स के जरिए जवाब
ऐसे में, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लगाई गई ‘आई लव योगी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग्स को पार्टी की ओर से सरकार और मुख्यमंत्री के कार्यों के प्रति समर्थन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। ‘बुलडोजर’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर योगी सरकार द्वारा अवैध कब्जों और अपराधियों की संपत्तियों पर की जाने वाली कार्रवाई के संदर्भ में किया जाता रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनावी महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार की सख्त छवि को मजबूत करने और पार्टी के कट्टर समर्थकों तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर से राज्य में सांप्रदायिक और राजनीतिक बहसों के केंद्र में अपनी जगह बना ली है। अब देखना यह है कि विपक्षी दल इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और यह सियासी घमासान आगे किस रूप में सामने आता है।
ये भी पढ़े :Sahara को अब Adani Group का “सहारा”!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
