“मुरादाबाद में हाईवे पर शिव भक्तों को धोखा? Neelkanth नाम, लेकिन मालिक शराफत (Sharafat)!

Neelkanth नाम से ढाबा चला रहा था Sharafat, फूड सेफ्टी टीम की जांच में हुआ खुलासा, नाम न बदलने पर ढाबा बंद करने की चेतावनी।
मुरादाबाद, 10 julyउत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर ढाबा चलाने का मामला सामने आया है। मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर स्थित “नीलकंठ फैमिली ढाबा”(Neelkanth) के मालिक का नाम शराफत हुसैन (Sharafat) निकला, जिसने भगवान शिव के नाम से ढाबा चलाकर लोगों को गुमराह किया। यही नहीं उसके होटल के बोर्ड पर भगवान शिव की फोटो भी लगी थी ! फूड सेफ्टी विभाग की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ, जिसके बाद ढाबे के मालिक को सख्त चेतावनी दी गई है।
कैसे पर्दाफाश हुआ Sharafat का ढोंग?
मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग है, जहां हज़ारों श्रद्धालु गुजरते हैं। फूड सेफ्टी विभाग की टीम “फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप” के तहत ढाबों और होटलों की जांच कर रही थी कि तभी “नीलकंठ फैमिली ढाबा” (Neelkanth)की असलियत सामने आई। जांच में पता चला कि ढाबे का नाम तो हिंदू धर्म से जुड़ा था, लेकिन मालिक शराफत हुसैन (पुत्र छुट्टन) ने अपनी पहचान छुपा रखी थी।
“सर, हम नाम बदल लेंगे!” – ढाबा मालिक की गिड़गिड़ाहट
फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव ने जैसे ही ढाबे का लाइसेंस मांगा, सच्चाई उजागर हो गई। मालिक शराफत हुसैन ने अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया और कहा, “सर, हम नाम बदल लेंगे!”
अब दो ही विकल्प – नाम बदलो या ढाबा बंद करो!
विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए ढाबे के मालिक को सख्त चेतावनी दी है। “फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप” के स्टीकर पर ढाबे की वास्तविक पहचान लिखकर चिपका दी गई है। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि “या तो ढाबे का नाम बदलकर मालिक की असली पहचान सामने लाओ, नहीं तो ढाबा बंद कर दिया जाएगा!”
क्या है विवाद की जड़?
यह मामला केवल एक ढाबे तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में कई जगह धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर व्यापार करने के मामले सामने आए हैं। सरकार ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त निगरानी बढ़ा दी है, ताकि जनता को किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके।
अब देखना यह है कि “नीलकंठ फैमिली ढाबा” अपना नाम बदलता है या फिर उसका शटर डाउन हो जाता है। फूड सेफ्टी विभाग की इस कार्रवाई से एक स्पष्ट संदेश गया है – “उत्तर प्रदेश में अब धर्म के नाम पर धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी!”
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Yo, wt777game, heard anything about it? If you’re trying to find something to get into, check it out and report back wt777game.