AXIOM-4 मिशन: Lucknow के Shubhanshu Shukla बनाएंगे अंतरिक्ष इतिहास, स्पेसएक्स की ऐतिहासिक उड़ान में ISRO का दम!

Share the News
Lucknow के Shubhanshu Shukla


AXIOM-4 मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। ISRO के Shubhanshu Shukla इस निजी अंतरिक्ष मिशन में पायलट की भूमिका में होंगे। जानिए लॉन्च की तारीख, समय और मिशन से जुड़ी खास बातें।


स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में भारत एक और गौरवशाली मुकाम की ओर अग्रसर है। AXIOM-4 मिशन, जो कि नासा, स्पेसएक्स और Axiom Space की साझेदारी से संचालित हो रहा है, में भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं। यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए विशेष रूप से ऐतिहासिक है, क्योंकि लगभग 40 वर्षों बाद इन देशों के अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक यह पहली सरकारी प्रायोजित उड़ान होगी।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला औपचारिक रूप से बहुप्रतीक्षित प्रक्षेपण के लिए अन्य तीन चालक दल के सदस्यों के साथ शामिल होंगे, जो आज दोपहर 12:01 बजे निर्धारित है

लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के घर का वीडियो

शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, आज फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च होने वाला है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर जा रहे हैं।

लॉन्चिंग डिटेल्स क्या हैं?

स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा:

सभी सिस्टम AXIOM-4 मिशन के लिए तैयार हैं और मौसम भी 90% अनुकूल है।

लॉन्चिंग का स्थान:
नासा का केनेडी स्पेस सेंटर, लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A
रॉकेट: SpaceX का Falcon 9
स्पेसक्राफ्ट: नया Dragon Spacecraft
लॉन्च समय (IST): दोपहर 12:01 बजे

मिशन के दल में कौन-कौन शामिल हैं?

इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री भाग ले रहे हैं:

  • शुभांशु शुक्ला (भारत) – पायलट, ISRO
  • पैगी व्हिटसन (अमेरिका) – मिशन कमांडर, पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री
  • स्लावोश विस्निएव्स्की (पोलैंड) – मिशन विशेषज्ञ
  • टिबोर कपु (हंगरी) – मिशन विशेषज्ञ

ये चारों मिलकर ISS पर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देंगे, जिनका संबंध 31 देशों से होगा, जिनमें भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी, ब्राज़ील, नाइजीरिया, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं।

AXIOM-4 मिशन का महत्व

AXIOM-4 एक निजी अंतरिक्ष यात्रा मिशन है, जो भविष्य में कमर्शियल स्पेस ट्रैवल को एक नई दिशा देगा। यह केवल एक वैज्ञानिक उड़ान नहीं, बल्कि भारत जैसे विकासशील देशों के लिए गौरव और वैश्विक भागीदारी का प्रतीक है। शुभांशु शुक्ला जैसे भारतीय वैज्ञानिक का इस मिशन में होना, भारत के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में नई संभावनाओं को जन्म देगा।

CDS को मिली नई शक्ति ! तीनों सेनाओं के लिए अब जारी होंगे संयुक्त आदेश!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading