Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक: पेंशन ₹400 से बढ़कर ₹1100, 1.9 करोड़ लोगों को राहत

Share the News
Nitish Kumar

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बिहार की पेंशन योजनाओं में बड़ा बदलाव करते हुए वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी है। जुलाई से मिलेगी बढ़ी हुई राशि।

लखनऊ, 21 जून 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में ₹700 की वृद्धि की गई है। अब तक इन वर्गों को ₹400 प्रति माह पेंशन दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है। यह नई पेंशन राशि 10 जुलाई 2025 से सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने इस फैसले की घोषणा अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर की। उन्होंने कहा कि, “वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानपूर्वक जीवनयापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है।”

1.9 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

राज्य सरकार के इस निर्णय से कुल 1.9 करोड़ 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। यह कदम राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा मॉडल को और भी मजबूत करता है, और साथ ही चुनावी वर्ष में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक निर्णय के रूप में भी देखा जा रहा है। सरकार का यह कदम न केवल बुजुर्गों के सम्मान में वृद्धि करेगा, बल्कि दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगा।

Nitish Kumar की पेंशन योजनाओं की वर्तमान स्थिति

वृद्धजन पेंशन योजना:

समाज कल्याण विभाग की जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 49,56,103 वृद्धजन इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के बुजुर्गों को मिलता है, बशर्ते उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो और उन्हें किसी अन्य स्रोत से पेंशन न मिल रही हो। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को पहले से ₹500 प्रति माह पेंशन दी जा रही थी, जो अब ₹1100 हो जाएगी।

बिहार राज्य विकलांगता पेंशन योजना:

इस योजना के अंतर्गत 9,64,220 दिव्यांगजनों को अब तक ₹400 प्रति माह पेंशन मिल रही थी। इस श्रेणी के लाभार्थियों को भी अब ₹1100 प्रति माह पेंशन दी जाएगी। हाल ही में इन लाभार्थियों के खातों में ₹3.86 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई थी।

लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना:

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत 8,63,076 विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाती है। इन्हें अब तक ₹400 प्रति माह मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है।

डीबीटी के जरिए भेजी गई पेंशन राशि

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के कार्यकाल में पेंशन योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए डीबीटी प्रणाली को अपनाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों के खातों में ₹207.15 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई थी। इस पारदर्शी व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र व्यक्ति को उसकी पेंशन बिना किसी बिचौलिए के सीधी मिले।

Nitish Kumar का सामाजिक न्याय की दिशा में मजबूत कदम

बिहार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हमेशा से राज्य की रीढ़ रही हैं। Nitish Kumar के कार्यकाल में विशेष तौर पर वृद्धजनों, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, पोषण, पेंशन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्य हुए हैं। यह पेंशन वृद्धि न केवल एक राशि में बढ़ोतरी है, बल्कि यह एक संकेत है कि सरकार सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को गंभीरता से ले रही है।

चुनावी वर्ष में बड़ा सामाजिक संदेश

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह निर्णय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से यह अटकलें थीं कि राज्य सरकार पेंशन राशि में वृद्धि कर सकती है, जिसे अब मूर्त रूप दे दिया गया है। इससे सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है और मुख्यमंत्री Nitish Kumar की जन-हितैषी छवि और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Ntish Kumar) द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ₹700 की बढ़ोतरी करना न केवल लाखों वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत की खबर है, बल्कि यह बिहार सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को भी दर्शाता है। यह फैसला राज्य के उन कमजोर वर्गों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जिनके लिए यह छोटी राशि भी जीवनयापन का एक महत्वपूर्ण सहारा है। सरकार की यह पहल सामाजिक न्याय की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2025: भारत ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, योग में रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *