FATF का 2025 अलर्ट: भारत को समर्थन, पाकिस्तान की ‘ग्रे लिस्ट’ में वापसी संभव!

Share the News

FATF ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी हमलों के पीछे मजबूत वित्तीय नेटवर्क होता है। पहली बार भारत में हुए हमले पर FATF की प्रत्यक्ष टिप्पणी पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

लखनऊ 16 जून 2025: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पहली बार सीधे तौर पर भारत में हुए किसी आतंकी हमले को लेकर बयान जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, उसकी कड़ी निंदा करते हुए FATF ने कहा कि ऐसे हमले बिना फाइनेंशियल सपोर्ट और नेटवर्किंग के मुमकिन नहीं होते।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने स्पष्ट किया कि पैसे का मूवमेंट आतंकवाद का मूल आधार है, और इसका पता लगाना तथा उसे रोकना आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में पहला कदम है। यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के उस दावे को बल देता है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह भारत में सक्रिय हैं।

FATF ने संकेत दिया है कि हवाला, NGO, क्रिप्टोकरेंसी, सोशल मीडिया, क्राउडफंडिंग और वर्चुअल प्रॉपर्टी जैसे डिजिटल टूल्स का आतंकी फंडिंग में दुरुपयोग हो रहा है। इनका इस्तेमाल कर फंड मूवमेंट को परंपरागत निगरानी प्रणाली से छिपाया जा रहा है, जो वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की चेयरपर्सन एलिसा दे अंडा मादराजो ने कहा, “आतंकवादियों को सिर्फ एक बार सफलता चाहिए होती है, लेकिन हम सभी देशों को हर प्रयास को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए।” उन्होंने आगे बताया कि FATF जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा, जिसमें आतंकी वित्त पोषण के ग्लोबल पैटर्न और केस स्टडीज शामिल होंगी।

FATF इस विषय पर एक वेबिनार का आयोजन भी करेगा, जो पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के लोगों को उभरते खतरों के प्रति सचेत करेगा।

भारत को उम्मीद है कि FATF का यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाएगा। इससे पाकिस्तान की ग्रे लिस्ट में वापसी की संभावना भी बढ़ती नजर आ रही है, जो क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम होगा।

ये भी पढ़ें: LIC Housing Finance में 250 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 12 हजार रुपए मासिक स्टाइपेंड


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “FATF का 2025 अलर्ट: भारत को समर्थन, पाकिस्तान की ‘ग्रे लिस्ट’ में वापसी संभव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading